फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार विधान परिषद् से भी पास हुए तीन विधेयक; राजद एमएलसी की सदस्यता हो सकती है रद्द

Thu, 25 Jul 2024 04:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Jul 2024 04:24 PM IST
खास बातें

कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी और राजेश राम ने कहा कि बिहार सरकार निरंकुश सरकार हो गई है। हम जनता के मुद्दे पर आवाज नहीं उठा सकते हैं क्या? कल जिस तरह रोड पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, वह अन्याय है। यह मौलिक अधिकार का हनन है।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Live: Fourth day of monsoon session; Congress protests; RJD, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar,
विरोध प्रदर्शन करते विपक्ष के विधायक। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:18 PM, 25-Jul-2024

राजद एमएलसी की सदस्यता हो सकती है रद्द
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई राजद कोर्ट से एमएलसी सुनील की सदस्यता रद्द हो सकती है। विधान परिषद् की आचार समिति ने सुनील सिंह पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। आरोप लगाया गया कि सुनील सिंह पिछली चार बैठक से सदन में उपस्थित नहीं हुए। पांचवीं में वह आए लेकिन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करते आ रहे हैं। उनका व्यवहार भी असंसदीय और लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में उनकी सदस्यता क्यों न रद्द कर दी जाए। 

03:55 PM, 25-Jul-2024
यह तीन विधेयक विधान परिषद् में भी पास
बिहार विधानसभा परिषद् में तीन विधेयक पास हो गए। इनमें बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2024, बिहार माल और सेवा कर (संशोधित)विधेयक 2024 और बिहार लिफ्ट एवं एस्कलेटर विधेयक 2024 विधान परिषद में पास हो गए। 
विज्ञापन
03:32 PM, 25-Jul-2024
आधे घंटे के विपक्ष का प्रदर्शन हुआ खत्म
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के सामने करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों से मिलें। अध्यक्ष ने विधायकों को समझा बुझाया इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इधर, विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सीएम नीतीश कुमार भी परिषद पहुंच चुके हैं। 
02:59 PM, 25-Jul-2024
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे विधायक
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होते ही विपक्ष के विधायक अध्यक्ष के कार्यालय के सामने धरने पर बैठक गए। अभी विधायक बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष की आवाज़ दबाना बंद करो, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, हिटलरशाही बंद करो जैसे नारे लगाकर विपक्ष के विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। 
02:29 PM, 25-Jul-2024
चार बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित 
सदन की कार्यवाही के बीच महागठबंधन के विधायक हंगामा करने लगे। अध्यक्ष लगातार विपक्ष को वेल से वापस लौटने के लिए कह रहे थे। लेकिन, विपक्ष के विधायकों ने उनकी बात नहीं मानी। टेबल उठाकर घुमा दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने चार बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
02:16 PM, 25-Jul-2024
भाजपा विधायक ने कही यह बात
भाजपा विधायक जीवेश मिश्र ने कहा कि 23 हजार करोड़ का बजट राबड़ी देवी की सरकार में पेश किया गया था।  NDA सरकार में ढाई गुना अधिक सिर्फ शिक्षा विभाग के लिए दिया है। NDA सरकार केवल जनता के लिए सोचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 25-Jul-2024
वेल में आकर हंगामा करने लगे महागठबंधन के विधायक
लंच के बाद विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। विपक्ष के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष के विपक्ष के विधायकों के समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और वेल में आकर हंगामा करने लगे। 
01:38 PM, 25-Jul-2024
दोपहर बाद तेजस्वी आते हैं या नहीं, इसपर सभी की नजर
बिहार विधानसभा का सत्र सोमवार से शुक्रवार तक के लिए ही है। गुरुवार को भी अबतक विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सदन में हाजिरी नहीं बनाई है। वह अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ दिल्ली से पटना लौट आए हैं, लेकिन सदन में नहीं आए हैं। अब दोपहर दो बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू होगी। विपक्षी नेताओं को भी तेजस्वी यादव के पहुंचने का इंतजार है।
12:25 PM, 25-Jul-2024
तेजस्वी नहीं आए, विपक्ष ने नहीं लिया सवालों का जवाब; दो बजे तक कार्यवाही स्थगित
भागलपुर जिले के कई हिस्सों में गंगा के कटाव के कारण लोगों की परेशानी की बात उठाते हुए कटाव निरोधी कार्य की मांग की गई। अगस्त 2023 में दरभंगा के जाले निवासी एक बच्चे की डूबकर मौत के बावजूद अनुग्रह अनुदान नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। सभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष की ओर से कार्यस्थगन प्रस्ताव देने वाले भी उस समय मौजूद नहीं रहे और सवालों का जवाब भी विपक्षी सदस्यों ने नहीं लिया। तेजस्वी यादव का इंतजार आज भी होता रहा गया। 
12:23 PM, 25-Jul-2024
रोसड़ा को जिला बनाने की मांग, रीगा चीनी मिल का मुद्दा उठा
विधानसभा में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की गई। इससे पहले रीगा चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की मांग की गई। भागलपुर के घोघा स्थित पावर स्टेशन को दोबारा चालू कराने की मांग की गई। विधानसभा में आईजीआईएमएस के निदेशक के खिलाफ आवाज उठाई गई और उनके कार्यकलपा की जांच की मांग की गई। बताया गया कि आईसीयू में बेड रहते हुए भी जरूरतमंदों को बेड नहीं देने पर यह मांग की गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed