Hindi News
›
Live
›
Bihar
›
Bihar Vidhan Sabha: Demonstration of BJP leaders in campus, Tejashwi Yadav, opposition to Nitish Kumar, CPIML
Bihar Vidhan Sabha : मार्शल ने MLA जीवेश मिश्रा, कुमार शैलेन्द्र को सदन से निकाला बाहर, भाजपा ने किया वॉक आउट
{"_id":"64af90711cde1f422e084685","slug":"bihar-vidhan-sabha-demonstration-of-bjp-leaders-in-campus-tejashwi-yadav-opposition-to-nitish-kumar-cpiml-2023-07-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha : मार्शल ने MLA जीवेश मिश्रा, कुमार शैलेन्द्र को सदन से निकाला बाहर, भाजपा ने किया वॉक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:07 PM IST
खास बातें
विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं ने फिर से प्रदर्शन किया। वह तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। इधर, CPI (ML) ने विधायकों ने भाजपा का विरोध किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक हंगामा करते लगे।
विज्ञापन
भाजपा के दो विधायक को मार्शल ने बाहर कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष बोले- सदन में हमारी आवाज नहीं सुनी जा रही है
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन में हमारी आवाज नहीं सुनी जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष को निष्प्क्ष होना चाहिए। लेकिन, वह सरकार के दबाव में आकर हमारे विधायकों को मार्शल के जरिए बाहर करवा रहे हैं। मैं पूछता हूं कि क्या सदन में जनता के लिए आवाज उठाना गलत है। हमलोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। हमारी सरकार से अपील है कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। साथ ही चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा लिया जाए।
11:28 AM, 13-Jul-2023
स्पीकर बोले- कुर्सी तोड़ने वाले विधायक पर दंडात्मक कार्रवाई होगी
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का वेल में आकर दौड़ लगाना और हंगामा करना अत्यंत गलत है। जब वह ही ऐसा कर रहे हैं उनके विधायक कैसा करेंगे। बुधवार को सदन में कुर्सी तोडने का एक वीडियो सामने आया है। इसकी मैं जांच करवा रहा हूं। इसमें जिसने भी कुर्सी उठाई और उसे तोड़ा उसपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मार्शल आउट किए जाने के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह नई परिपाटी की शुरुआत की गई है। जनता सब देख रही है। शिक्षकों के मुद्दे को हमलोग जरूर उठाएंगे।
विज्ञापन
11:19 AM, 13-Jul-2023
बिहार विधानसभा में अपनी बात रखते वित्त मंत्री विजय चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री बोले- भाजपा विधायकों का व्यवहार अशोभनीय
बिहार सरकार के वित्त मंत्री ने स्पीकर से कहा कि महोदय सदन में भाजपा विधायकों का व्यवहार अशोभनीय है। इस तरह से कुर्सियों को पटकना, मेज पर खड़े होकर हंगामा करना, सदन में असंसदीय शब्द का प्रयोग करना काफी गलत है। यह लोकतंत्र की हत्या है। इनपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद स्पीकर ने हंगामा भाजपा विधायकों को कहा कि आप लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है। आपलोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। इस पर वित्त मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को संविधान से कोई मतलब नहीं है। पिछले तीन दिनों से यह लोग सदन में लगातार हंगामा कर रहे हैं। यह लोग काफी हताश हो चुके हैं।
11:00 AM, 13-Jul-2023
Bihar Vidhan Sabha : मार्शल ने MLA जीवेश मिश्रा, कुमार शैलेन्द्र को सदन से निकाला बाहर, भाजपा ने किया वॉक आउट
बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं ने फिर से प्रदर्शन किया। वह तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। इधर, CPI (ML) ने विधायकों ने भाजपा का विरोध किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक हंगामा करते लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद वेल में आकर हंगामा करने लगे। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि ऐसा आचरण असंसदीय और अमर्यादित है। ऐसा आचरण अत्यंत गलत है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को सदन से मार्सल आउट कर दिया गया। भाजपा विधायक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।