Bihar News Live : शिक्षा विभाग ने फिर बुलाई बैठक, कुलपति समेत इन अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक भी हटाई
{"_id":"65e7df6e95bc3cb2250d73ca","slug":"bihar-news-live-updates-pm-modi-s-bihar-tour-corona-in-patna-bihar-crime-news-bihar-road-accident-news-2024-03-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live : शिक्षा विभाग ने फिर बुलाई बैठक, कुलपति समेत इन अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक भी हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 06 Mar 2024 11:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:49 PM IST
खास बातें
पीएम मोदी 109 किलोमीटर लंबी इंडियन ऑयल की मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। बिहार पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड हैं।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:48 PM, 06-Mar-2024
लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके से हुई है। यह दोनों शूटर यूपी, हरियाणा और राजस्थान में वांटेड हैं। गिरफ्तार शूटर की पहचान राजस्थान के सुनील करोलिया और शाहनवाज़ साहिल के रूप में की गई है। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

10:29 PM, 06-Mar-2024
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक शाखा से एक साथ सभी ग्राहकों के पैसे गायब
सीतामढ़ी के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक शाखा में एक साथ ग्राहकों के खाते से पैसे गायब हो गए। इस बात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। ग्राहकों के साथ हुए इस फर्जीवाड़े का मामला सामने तब आया जब एक खाताधारी ग्राहक बैंक से पैसा निकालने गया तब खाता में पर्याप्त राशि नहीं थी। जैसे ही उसे इसकी जानकारी मिली उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

09:50 PM, 06-Mar-2024
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
मुजफ्फरपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। बियाडा जमीन की सड़क पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी टीम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
09:17 PM, 06-Mar-2024
राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना कहा, कहा- हम किसी से नहीं डरते
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमने कोई गलत नहीं बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल क्यों नहीं छिलवाया। उन्होंने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

07:56 PM, 06-Mar-2024
हरियाणा के शराब कारोबारी को मिली दस वर्ष की सजा, एक लाख जुर्माना भी
दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हरियाणा के शराब कारोबारी को दस वर्ष कैद और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

07:48 PM, 06-Mar-2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरा के लिए दिल्ली के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह के लिए इंग्लैंड जाने वाले हैं। 7 मार्च को वह यूनाइटेड किंगडम के लिए नई दिल्ली से रवाना होंगे। इसलिए वह बुधवार को दिल्ली के लिए पटना से रवाना हुए। विदेश जाने के लिए पिछले दिनों ही उन्होंने पटना स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था।

06:56 PM, 06-Mar-2024
कुलपतियों के वेतन पर लगे रोक को शिक्षा विभाग ने हटाया
शिक्षा विभाग ने फिर से विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई है। वहीं विश्वविद्यालय के इन अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक को भी हटा दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की विलंबित परीक्षाओं की स्थिति और चल रही परीक्षाओं की समयबद्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए नौ मार्च को बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव करेंगे। इस बैठक में सभी
06:15 PM, 06-Mar-2024
तीसरे चरण की एक परीक्षा को स्थगित
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0) के तीसरे चरण की एक परीक्षा को स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 16 मार्च को एक ही पाली में होने वाली थी। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीपीएससी की ओर से बताया गया है कि 16 मार्च होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। 15 मार्च होने वाली परीक्षा होगी। इसके लिए सात मार्च से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

04:55 PM, 06-Mar-2024
पीएम मोदी को राजद का जवाब- लालू यादव के आसपास ही मंडराते रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बेतिया में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा। वहीं, अब राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर सौगात के नाम पर बिहार को जुमले पर ही संतोष करना पड़ा।
04:02 PM, 06-Mar-2024
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल बुधवार को बिहार के नालंदा पहुंचे। जहां उन्होंने हिलसा और औंगारी सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। हिलसा में मंदिर के पुजारी पंडित सौरभ प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंदिर की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में ही नहीं बल्कि देश का यह मंदिर अपने आप में अद्भुत और अलौकिक है।