Bihar News Live: राजद विधायक ने छोड़ा महागठबंधन का साथ, कांग्रेस विधायक बोलीं- टिकट मिला तो मैं भी चली जाऊंगी
{"_id":"65e13e62c410af8f83078577","slug":"bihar-news-live-updates-assembly-session-kk-pathak-bihar-teacher-nitish-kumar-tejashwi-yadav-bihar-crime-2024-03-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: राजद विधायक ने छोड़ा महागठबंधन का साथ, कांग्रेस विधायक बोलीं- टिकट मिला तो मैं भी चली जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 01 Mar 2024 05:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:53 PM IST
खास बातें
पिछले कुछ दिनों से सदन में केके पाठक को लेकर लगातार पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे। विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग को बदलने की घोषणा कर दी थी लेकिन केके पाठक ने इसे नहीं माना। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:47 PM, 01-Mar-2024
राजद की बागी विधायक ने कह दी बड़ी बात
राजद की बागी विधायक संगीता देवी ने कहा कि मैं सुरक्षित सीट से विधायक हूं। मैं एक महिला विधायक हूं। मैं पार्टी में अपने मान-सम्मान को लेकर शिकायत करती आई हूं। एक विधायक होने के नाते हमारी यह स्थिति नहीं है कि एक पंचायत अध्यक्ष भी नहीं रख पाऊं। शिकायत करते पर कोई सुनवाई नहीं होती थी। दलित होने के कारण अपमान सहन नहीं किया जा सकता था। हमलोग पढ़े लिखे लोग हैं। अगर कोई सोचे कि गाली-गलौज कर हमारी आवाज को दबाया जा सकता है तो ऐसा नहीं होगा। अब हमलोग जग चुके हैं।
05:06 PM, 01-Mar-2024
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से सदन में विपक्ष के विधायक सदन में बिजली बिजली की दर में कटौती को लेकर हंगामा कर रहे थे। अब विद्युत विनियामक आयोग ने इस मामले में फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बिजली टैरिफ में दो प्रतिशत कटौती होगी। इससे सभी तरह के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बिजली टैरिफ में कटौती के बाद नया रेड एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। यह 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
04:40 PM, 01-Mar-2024
विधान परिषद में अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 पास हो गया
विधान परिषद में बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 पास हो गया है। विधानसभा में विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि इस कानून से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विधेयक तस्करी और कब्जा गिरोह पर भी कार्रवाई होगी। बाल और महिला अपराध पर भी अंकुश लगेगा।
04:02 PM, 01-Mar-2024
कांग्रेस विधायक ने दिया चौंकाने वाला बयान
नवादा के हिसुआ से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं नीतू सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अगर नवादा से लोकसभा सीट दे तो वह भी कांग्रेस का साथ छोड़ सकती है। लोकसभा टिकट मिलने पर वह भाजपा ज्वाइन कर लेंगी। बता दें कि नवादा लोकसभा से लोजपा से चंदन सिंह सांसद है। नीतू सिंह के इस बयान में सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।
02:45 PM, 01-Mar-2024
विधायक भरत बिंद।
- फोटो : सोशल मीडिया
महागठबंधन में टूट जारी है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी के भभुआ से विधायक भरत बिंद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए हैं। भरत बिंद ने कहा कि हमने भी महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम प्रभावित हूं। एनडीए में आने की इच्छा हुई इसलिए यहां चला आया।
02:04 PM, 01-Mar-2024
घर से चले जाने पर तालिबानी फरमान
हाजीपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर घर से चले जाने पर चार बच्चों की मां को समाज ने तालिबानी फरमान सुना दिया। उसके बाद वार्ड पार्षद पति और महिला के पति ने हाथ-पैर बांधकर उसके सिर को मुंडवा दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पंचायत के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद महिला ने बवाल किया तो आरोपी वार्ड पार्षद पति ने देर रात पंचायत बैठा दी। इधर, शोरगुल होने पर कुछ स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस तक घटना की सूचना पहुंच गई। इसके बाद देर रात पंचायत के दौरान पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
हाजीपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर घर से चले जाने पर चार बच्चों की मां को समाज ने तालिबानी फरमान सुना दिया। उसके बाद वार्ड पार्षद पति और महिला के पति ने हाथ-पैर बांधकर उसके सिर को मुंडवा दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पंचायत के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद महिला ने बवाल किया तो आरोपी वार्ड पार्षद पति ने देर रात पंचायत बैठा दी। इधर, शोरगुल होने पर कुछ स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस तक घटना की सूचना पहुंच गई। इसके बाद देर रात पंचायत के दौरान पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 01-Mar-2024
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। इसके बाद अंदर गए। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।
12:53 PM, 01-Mar-2024
930 हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर रोक
सीतामढी जिले में एक साथ 930 हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोफाइल (एसडीएमएस), इनरॉलमेंट प्रोफाइल, फैसिलिटी प्रोफाइल का इंट्री कार्य में कोताही बरतने पर की गई है। इन सभी 930 हेडमास्टरों का वेतन भुगतान पर रोक लगाने की अनुशंसा की गई है।
12:01 PM, 01-Mar-2024
सीतामढ़ी में महिला समेत छह लोग गिरफ्तार
सीतामढ़ी के सोनबरसा के रंगदारी के लिए दो अपहरण मामले में एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनबरसा थाना की पुलिस मामले में सभी को गिरफ्तार करने बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बतादे की पुलिस के जांच की पल-पल की गतिविधि अपहरणकर्ताओं तक पहुंचाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
11:34 AM, 01-Mar-2024
राबड़ी देवी ने लगाया यह आरोप
बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने बिहार अपराध नियंत्रण कानून 2024 को काला कानून बताया था। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के लोगों विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगे हुए हैं। वह बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग समेत पांच इकाइयों के भंग होने पर भी गुस्से में थीं। गुरुवार को प्रभारी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के संशोधन विधेयकों को सदन पटल पर रखा था, जिसके लागू होने की तारीख से यह कार्यरत आयोग और बोर्ड भंग हो जाएंगे।