PM Modi Bihar Visit Live : पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी, कहा- सीमांचल और बिहार को हम पीछे नहीं रहने देंगे
{"_id":"661e06417a01c2d6f90ebd5d","slug":"bihar-news-live-pm-narendra-modi-live-in-gaya-pm-modi-in-purnea-for-lok-sabha-election-2024-live-news-hindi-2024-04-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit Live : पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी, कहा- सीमांचल और बिहार को हम पीछे नहीं रहने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 16 Apr 2024 01:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया / पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया / पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:59 PM IST
खास बातें
PM Modi in Gaya and Purnea Live News in Hindi :पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह गया पहुंचे। उसके बाद पूर्णिया जाएंगे। गया में कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुंचने के पहले ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की नारेबाजी हुई। पीएम ने यहां विपक्ष को घेरा।
विज्ञापन
पूर्णिया में प्रधानमंत्री मोदी। मंच पर जदयू के भी दिग्गज दिखे।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लाइव अपडेट
01:56 PM, 16-Apr-2024
संतोष कुमार और दुलाल चंद्र के लिए वोट मांगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अपील की कि पोलिंग बूथ जीतना है। हर पोलिंग बूथ जीतना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनका एक काम कर दें कि यहां से जाने के बाद घर-घर जाकर कहिए- हमारे मोदी जी आए थे, अपना प्रणाम पहुंचाने के लिए भेजा है। पीएम मोदी ने पूर्णिया से एनडीए उम्मीदवार संतोष कुमार और कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने भारत माता के जयघोष के साथ अपनी बात खत्म की।
01:21 PM, 16-Apr-2024
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई होगी
प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला सरकार की नजर में है। यही लोग राजनीति के लिए सीएए का विरोध कर रहे। आगे उन्होंने भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए बिहार की बात की। उन्होंने कहा कि आपने उस दौर को देखा होगा, जब बिहार में जंगलराज था। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार बदला। महागठबंधन वाले लोग बिहार में महाजंगलराज की वापसी चाहते हैं। मोदी के रहते यह मुमकिन नहीं हैं। मैं कहता हूं कि भष्टाचार हटाओ तो ये कहते हैं भष्टाचार बढ़ाओ। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी। बोले- बिहार में भष्टाचार के विरोध में और बड़ी कर्रवाई होगी।
प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला सरकार की नजर में है। यही लोग राजनीति के लिए सीएए का विरोध कर रहे। आगे उन्होंने भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए बिहार की बात की। उन्होंने कहा कि आपने उस दौर को देखा होगा, जब बिहार में जंगलराज था। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार बदला। महागठबंधन वाले लोग बिहार में महाजंगलराज की वापसी चाहते हैं। मोदी के रहते यह मुमकिन नहीं हैं। मैं कहता हूं कि भष्टाचार हटाओ तो ये कहते हैं भष्टाचार बढ़ाओ। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी। बोले- बिहार में भष्टाचार के विरोध में और बड़ी कर्रवाई होगी।
विज्ञापन
01:18 PM, 16-Apr-2024
पाकिस्तान और विपक्ष की हालत बताई
प्रधानमंत्री ने उत्साहित भीड़ को अपने समर्थन में नारेबाजी से रोकते हुए कहा कि मेरी आवाज आपतक नहीं पहुंची तो सब बेकार हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष से लेकर पाकिस्तान तक की हालत पर बात की। उन्होंने कहा कि पड़ोस के लोग हमला करने आ जाते थे। हमलोगो को गुस्सा आता था। कभी जो देश हमें आंखें दिखाता था, आज वह कटोरा लेकर घूम रहा है। उन्होंने इंडी एलांयस पर भी बात की। कहा कि भारत में रहकर यह लोग कहते है थे कि राम मंदिर बना तो देश में यह हो जाएगा, वह हो जाएगा। क्या कुछ हुआ? उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने सनातन को मिटाने की कसम खाकर रखी है, लेकिन हमें कोई मिटा नहीं सकता।
01:13 PM, 16-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। यह उसी संकल्प का परिणाम है कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। उन्होंने पीएम आवास और जनधन बैंक खातों के फायदे बताए और कहा कि जो काम हुआ है, वह सब ट्रेलर है। पूर्णिया, बिहार और पूरे हिंदुस्तान को बहुत आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबी से निकलकर ही आपके बीच आया है। मोदी के ऊपर बाबा साहेब और उनके संविधान का बहुत बड़ा कर्ज है।
01:10 PM, 16-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने सीमाचंल के भाग्य को बदलने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाईं। उन्होंने कहा- बिहार और पूर्णिया के पास सामर्थ्य की कभी कमी नहीं थी और न है। बिहार का 30 प्रतिशत मखाना अकेले पूर्णिया में पैदा करते हैं। एनडीए सरकार ने मखाना को सुपर फूड के रूप में पहचान दिलाई। मोटा अनाज गरीब का खाना नहीं, अमीरों का खाना बन रहा है। मक्के की भी एमएसपी पर खरीद हो रही हैं। भारत का पहला इथनॉल यूनिट पूर्णिया में लगाया गया है। हमारी सरकार ने सीमांचल में अच्छी सड़कों का निर्माण कराया। अब वह दिन दूर नहीं जब पूर्णिया में हवाई जहाज उतरेगा।
12:58 PM, 16-Apr-2024
विषहरी माई की जय, भक्त प्रह्लाद और मेंही बाबा की धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने लोगों के उत्साह की चर्चा करते हुए पूछा- विकासित भारत के लिए चार जून? जवाब मिला- 400 पार। उन्होंने कहा कि वंचितों को किसी ने नहीं पूछा, हम पूज रहे हैं। एक समय केंद्र की सरकारें बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। सीमांचल को पिछड़ा कहकर पल्ला झाड़ लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया के पूर्ण विकास को मिशन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 16-Apr-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा अब पूर्णिया में शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री मंच पर पहुंच गए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया। मंच पर जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा समेत एनडीए के दर्जनभर नेता उनके साथ दिख रहे हैं।
12:43 PM, 16-Apr-2024
हेलीकॉप्टर लैंड करते ही समर्थक नारेबाजी करने लगे।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंच चुके हैं। पूर्णिया में सभा स्थल के पास हेलीकॉप्टर उतरते ही वहां पहुंची भीड़ का उत्साह दिखने लगा। भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
12:17 PM, 16-Apr-2024
सिर पर कमल और सीने पर मोदी की तस्वीर लिए पहुंचा समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गया में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूर्णिया में भी लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भीड़ में कुछ लोग प्रधानमंत्री के लिए अलग-अलग रूप धरे हुए भी पहुंचे हैं।
11:41 AM, 16-Apr-2024
गया से पूर्णिया के लिए निकले मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत में ही बता दिया था कि आज देशभर में उनकी कितनी सभाएं हैं। गया की सभा के बाद वह पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।