फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला यह नाम, भागलपुर में हत्या के बाद बवाल; जानिए चल क्या रहा

Sun, 18 Feb 2024 05:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Feb 2024 05:40 PM IST
खास बातें

Bihar News Updates : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दरभंगा में इंटरनेट सेवा बैन कर दिया गया। बेगूसराय में बेटे-बेटी और पिता की हत्या और कटिहार में पिता द्वारा तीन बच्चों को जिंदा जलाकर मारने की वारदात की चर्चा हर जगह हो रही...

विज्ञापन
Bihar News Live : bihar news update, accident news, crime News in hindi, Bihar Politics, internet ban
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:26 PM, 18-Feb-2024
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने लालू प्रसाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया 
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वापस पलटने को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दरवाजा तो खुला ही रहता है।  राजनीति में किसी का दरवाजा बंद नहीं रहता। जब जरूरत पड़ेगा तब घुस जाएगा। उनके इस बयान पर गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर यहां पढ़े
04:07 PM, 18-Feb-2024
प्रेमी पहुंचा थाने, पुलिस से लगाई अजीबोगरीब गुहार 
मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी अचानक थाने पहुंच गया, और पुलिस से गुहार लगाने लगा, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। प्रेमी ने कहा कि उसकी प्रेमिका का अब गिफ्ट से मन भर गया है इसलिए वह अब बात नहीं कर रही है। उसने मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 
विज्ञापन
03:10 PM, 18-Feb-2024
5 लाख रुपए नकली नोट और मशीन के साथ धंधेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे 
गया में पुलिस ने नकली करेंसी के साथ दो धंधेबाजों को दबोच लिया है। उनके पास से पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए नकली नोटों के साथ मशीन भी बरामद किया है। आरोपी चेरकी थाना क्षेत्र के कुरमामा गांव निवासी एक घर में मशीन लगाकर नकली नोट छापने का काम कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने 50, 200 और 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
01:16 PM, 18-Feb-2024
राष्ट्रीय लोक जनता दल का नाम बदला
पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को अब नया नाम मिल गया है। अब यह पार्टी अब रालोजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जानी जाएगी। पार्टी के नए नाम को रजिस्टर्ड करवा दिया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने अब पार्टी रजिस्टर्ड हो गई है। पार्टी का नाम बदल गया है। हमारे साथी को चाहते थे कि हमारे पार्टी का नाम तीन शब्द से हो अब वह हो गई है। हमलोगों ने तीन की जगह पांच नाम चुनाव आयोग को सुझाया। इसमें से अंतिम रूप से राष्टीय लोक मोर्चा के नाम पर मुहर लगी और पार्टी इसी नाम रजिस्टर्ड हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से सूचना मिल गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से काम करेगी और हमारी पार्टी एनडीए के मिल करके चुनाव लडे़गी और 40 में 40 सीट जीतेगी
12:45 PM, 18-Feb-2024
नालंदा में विवाहिता ने किया सुसाइड
नालंदा में एक विवाहिता ने रविवार की सुबह फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मामला बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव का है। मृतका की पहचान जमसारी गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी (28) के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि वह हमेशा तनाव में रहती थी। शादी के 10 साल के बाद तक बच्चे नहीं हो रहे थे। इलाज के उपरांत भी वह दवा भी नहीं खाती थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शनिवार रात खाना खाकर पूरा परिवार सोया था। रविवार की सुबह जैसे ही रंजीत घर से बाहर गया। खुद को कमरे में बंद कर प्रियंका ने खुदखुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। 
11:24 AM, 18-Feb-2024

भागलपुर में लाश मिलने के बाद बवाल
भागलपुर के नवगछिया में बवाल हुआ है। दो से लापता महिला की लाश मिलने से लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। पुलिस जब समझाने आई तो उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस जीप समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले के कर दिया। इतना ही नहीं कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। दोनों पत्रकारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने की फिर से कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि उपद्रवियों ने दक्षिणबाड़ी टोला में पुलिस की गाड़ी, पंचायत समिति सदस्य की गाड़ी और तीन बाइक में आग लगाई गई है। पूरी खबर यहां पढ़े...

विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 AM, 18-Feb-2024
अपराधियों ने जदयू नेता को मारी गोली
नवादा में अपराधियों ने जदयू नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के ओडो गांव की है। परिजनों का कहना है कि जदयू नेता अर्जुन अपने खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 
10:04 AM, 18-Feb-2024
बेगूसराय में महिला ने किया सुसाइड
बेगूसराय में महिला ने सुसाइड कर लिया। कहा जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद में तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव की है। मृत महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव के रहने वाले रविंद्र महतो की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 
09:38 AM, 18-Feb-2024
रोहतास जेल में चल रही छापेमारी
रोहतास जेल में छापेमारी चल रही है। सासाराम मंडल कारा में डीएम नवीन कुमार तथा एसपी विनीत कुमार पहुंचे और जांच की। करीब तीन घंटे मंडल कारा में चली छापामारी में आपत्तिजनक सामान अंदर से बरामद नहीं हुआ। इस मामले में डीएम नवीन कुमार ने बताया कि मंडल कारा सासाराम के एक-एक वार्ड, बैरक, हॉस्पिटल वार्ड में गहन छापामारी किया गया। डीएम तथा एसपी के अलावा सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन तथा एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद रहे।
09:01 AM, 18-Feb-2024
बेगूसराय में पेड़ से लटकी मिली लाश
बेगूसराय में युवक का पेड़ से लटकी लाश मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों श्रवण कुमार की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव स्थित बहियार की है। मृतक युवक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम दास का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार मजदूरी का करता था। अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed