फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : कैमूर में सड़क पर उतरे किसान, सरकार के विरोध में नारे लगाए; सड़क हादसे में नौ छात्राएं घायल

Fri, 16 Feb 2024 06:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Feb 2024 06:40 PM IST
खास बातें

Bihar News Updates : मौसम अभी समझ से बाहर है। घने कोहरे से ट्रेन-फ्लाइट लेट हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव में सीटों पर बात का रिजल्ट सामने आने वाला है। बिहार बोर्ड परीक्षा के बीच भारत बंद का असर... सबकुछ जानें।

विज्ञापन
Bihar News Live : Bihar Board exam, lok sabha seat sharing in bihar today weather tomorrow bharat band today
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:38 PM, 16-Feb-2024
कैमूर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद का कैमूर में मिला जुला असर
कैमूर में राष्ट्रव्यापी भारत बंद का मिला जुला असर रहा। भभुआ-एकता चौक पर किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि जो सरकार द्वारा गलत नीतियों को लागू कर किसानों पर अत्याचार की जा रही है। किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रही है। किसान संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि किसानों को एमएसपी गारंटी कानून में मिलना चाहिए और किसानों के जो भूमि अधिग्रहित किए जा रहे हैं उसका उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
05:25 PM, 16-Feb-2024
भीषण सड़क हादसे में नौ छात्राएं घायल
मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में नौ छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं स्कॉर्पियो में बैठकर मैट्रिक की परीक्षा देने जयनगर जा रही थीं। इसी दौरान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के NH 227 पर जय हनुमान ईट उद्योग छतौनी के पास स्कॉर्पियो और बस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो सवार नौ छात्राएं बुरी तरह घायल हो गईंं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
05:07 PM, 16-Feb-2024
मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे पांच बच्चे
वैशाली में बड़ा हादसा हुआ है। मूर्ति विसर्जन करने गए पांच बच्चे नदी में डूब गए। तीन बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। इनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दो की तलाश जा रही है। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के सिमरा घाट की है। शुक्रवार शाम को बच्चे मूर्ति विसर्जन करने आए थे। इसी दौरान पांच बच्चे गहराई में जाकर डूब गए। हालांकि समय रहते तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है
04:30 PM, 16-Feb-2024
पूर्णिया में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला
पूर्णिया में सरस्वती पूजा के दौरान बच्चों के बीच हुई लड़ाई को समझाने गए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना कसबा थाना क्षेत्र के जियनगंज की है। इधर, जानकारी मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के जियनगंज निवासी मनोहरी ऋषि (64 वर्ष) के रूप में हुई है।
04:01 PM, 16-Feb-2024
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा
बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से दो छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनमें से कुछ छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
02:43 PM, 16-Feb-2024
बमबाजी में तीन लोग घायल
सीवान में एक घर पर बमबाजी हुई है। इसमें तीन किशोर घायल हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी झगड़ा के कारण एक सनकी युवक अपने ही पड़ोसी के घर बम फेंक दिया। दो किशोर समेत तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 16-Feb-2024
दरभंगा के इस इलाके में तनाव, पुलिस कैंप कर रही
दरभंगा जिले के भालपट्टी ओपी थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया माली टोला में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद इलाके में अभी तनाव है। शुक्रवार सुबह से तारसराय बाजार व्यवसायियों ने विरोध स्वरूप अपनी-अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी भी इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर रखा है। खुद सदर डीएसपी अमित कुमार इलाके में कैंप कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
01:15 PM, 16-Feb-2024
जीटी रोड पर हादसा, पिता-पुत्री की मौत
औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें कार सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बारूण थाना क्षेत्र में बारूण के एक लाइन होटल के पास की है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोग सासाराम की ओर से गया के खिजरसराय जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर  लाइन होटल के पास तेज गति से आ रहे कंटेनर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
02:22 PM, 16-Feb-2024
लालू यादव वैशाली में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे वैशाली 
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव निजी कार्यक्रम में शामिल होने वैशाली जिले के जंदाहा पहुंचे।
12:32 PM, 16-Feb-2024
नई सरकार बनने के बाद पहली बार राजद सुप्रीमो का सीएम नीतीश कुमार पर बयान आया है। नीतीश कुमार को फिर मौका देने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि आयेंगे तो देखेंगे। दरवाजा तो खुला ही रहता है हमेशा। लालू प्रसाद के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed