फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Neighbour threw bomb at house in Siwan.including child Three people of the family injured.

Bihar News : पड़ोसी ने घर पर फेंका बम, बच्चा सहित तीन लोग घायल, सभी घायल एक ही परिवार के

Fri, 16 Feb 2024 03:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 16 Feb 2024 03:57 PM IST
सार

Bihar : अचानक तेज का धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया। कुछ देर के लिए कोई समझ नहीं पाया कि कि यह क्या हुआ। बम के धमाके और धुआं के खत्म होते ही चीख-पुकार मच गई, तब लोगों ने समझा कि किसी ने घर पर बम फेंक दिया है।

विज्ञापन
Bihar Police : Neighbour threw bomb at house in Siwan.including child Three people of the family injured.
जांच में जुटी पुलिस और घटनास्थल से बरामद बम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान में पड़ोसी ने एक परिवार के घर पर बम फेंक दिया, जिसमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं एक बच्चा आंशिक चोटिल हुआ। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष और महाराजगंज एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी झगड़ा के कारण एक पड़ोसी अपने ही पड़ोसी के घर में खिड़की से बम फेंक दिया। इस घटना में घर में मौजुद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां से पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया है। 

विज्ञापन

Bihar Police : Neighbour threw bomb at house in Siwan.including child Three people of the family injured.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों से हुआ था विवाद 
घटना के कारणों के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों से गांव के ही सुन्नी लाल से कहा-सुनी हुई थी। कहा-सुनी के बाद घर वालों को लगा कि अब मामला खत्म हो गया है। शुक्रवार को अचानक कुछ लोगों ने खिड़की से बम फेंक दिया, जिससे घर में मौजुद लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सन्नी कुमार (13), रजनीश (10) और सोनू कुमार (6) के रूप में की गई है। एक अन्य बच्चे का इलाज  किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है।

आरोपियों को किया गिरफ्तार 
घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष और महाराजगंज एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए पुलिस ने FSL की टीम को तत्काल बुलाया। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। बमबाजी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठाकुर राम के पुत्र अजय कुमार, बुन्नी लाल के पुत्र अरविंद कुमार और विष्णुदेव राम के पुत्र सुनी लाल को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस 
बमबाजी के इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा एक घर में बम फेंका गया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह बम हाथ से बनाया गया है। जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है। इस घटना में फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed