Bihar News LIVE : मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम नीतीश ने दिया बड़ा बयान, सम्राट बोले- उन्हें ही तय करना है
{"_id":"65f258c9d2d27f1acd094175","slug":"bihar-news-bihar-cabinet-expansion-nitish-kumar-bihar-government-new-minister-lok-sabha-election-2024-2024-03-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE : मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम नीतीश ने दिया बड़ा बयान, सम्राट बोले- उन्हें ही तय करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 14 Mar 2024 04:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:23 PM IST
खास बातें
Bihar News : गुरुवार 14 अप्रैल को दोपहर बाद 2.37 बजे से खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में सीएम नीतीश कुमार अमूमन कोई बड़ा काम नहीं करते हैं। माना जा रहा है कि उससे पहले आज बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। सीट बंटवारे के नाम पर यह अटका हुआ था।
विज्ञापन
गुरुवार 14 मार्च को बिहार की प्रमुख खबरें।
- फोटो : amar ujala digital
लाइव अपडेट
04:18 PM, 14-Mar-2024
मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम नीतीश कुमार ने बयान
मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज यानी गुरुवार शाम तक मंत्रियों के नाम फाइनल हो जाएंगे। उसके बाद जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।
03:58 PM, 14-Mar-2024
जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अचानक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। चर्चा है कि मांझी तीन लोकसभा सीट की मांग कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें उनकी मनचाही सीट नहीं मिल रही है। इस बार भी वह तीन लोकसभा सीट मांग रहे हैं। सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनने के कारण जीतन राम मांझी नाराज हो गए हैं। इसलिए उनको मनाने के लिए सम्राट चौधरी मिलने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
03:30 PM, 14-Mar-2024
कैबिनेट विस्तार पर सम्राट चौधरी बोले सीएम तय करेंगे
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के एसपी वर्मा रोड स्थित एक मॉल में आर्टिकल-370 फिल्म देखने पहुंचे। वहीं कैबिनेट विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है। वह जिसकी अनुशंसा करेंगे, उन्हें ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सब ठीक है।
03:08 PM, 14-Mar-2024
07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा
होली पर्व को लेकर के दिल्ली आनंद विहार और पूर्व मध्य रेल के बीच 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। इसमंे आनंद विहार पटना, आनंद विहार सीतामढ़ी, आनंद विहार जोगबनी, आनंद विहार जयनगर, दिल्ली- बरौनी और आनंद विहार सहरसा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
होली पर्व को लेकर के दिल्ली आनंद विहार और पूर्व मध्य रेल के बीच 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। इसमंे आनंद विहार पटना, आनंद विहार सीतामढ़ी, आनंद विहार जोगबनी, आनंद विहार जयनगर, दिल्ली- बरौनी और आनंद विहार सहरसा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
02:24 PM, 14-Mar-2024
पुनाईचक में सड़क पर उतरे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पटना के पुनाईचक सब्जी मंडी गोलीबारी केस में एक युवक की मौत के बाद उनके परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। पुनाईचक चौराहा (बेली रोड) के एक लेन पर इस कारण जाम लग गया। परिजनों और स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि तीन लोगों को गोली लगी थी, इसमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
01:47 PM, 14-Mar-2024
न्यायालय परिसर में कार्य का बहिष्कार कर दिया
पटना के जिला न्यायालय में जुबली पार्क के नजदीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद पांच लोगों के झुलसने के मामले को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में कार्य का बहिष्कार कर दिया। बुधवार को पटना सिविल कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर में लोड के कारण अचानक आग लग गई। पास में बैठे वकील इसकी चपेट आ गए, हादसे में एक वकील की मौत हो गई थी। आज अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट परिसर में ही प्रदर्शन एवं नारेबाजी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 14-Mar-2024
मधेपुरा में महिला की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद वार्ड चार निवासी पप्पू महतो की 30 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई। मृतका के देवर मुनचुन महतो ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी अपने घर में सोए हुए थे। रात करीब 3 बजे पति पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर उनकी भाभी सीता देवी के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
12:38 PM, 14-Mar-2024
पीएमसीएच से कैदी हो गया फरार
बेउर जेल से इलाज कराने पटना के पीएमसीएच पहुंचा हत्यारोपी कैदी हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया। कैदी के अस्पताल से भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा उसकी तलाश में जुट गई। कैदी की भागने की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा पकड़ने के लिए छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। घटना की पुष्टि बेउर जेल के जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने की है। घटना के बाद बेउर थाने में फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
11:42 AM, 14-Mar-2024
नियुक्ति पत्र देते सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया। सुबह 11 बजे संवाद भव नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
10:56 AM, 14-Mar-2024
गोपालगंज में महिला की मौत
गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव स्थित एक डेंटिस्ट द्वारा महिला को इंजेक्शन देने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला दांत के इलाज कराने डॉक्टर के क्लीनिक में गई हुई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।