{"_id":"6ab255b98ed5c274a608b81b","slug":"accused-of-converting-foreign-cyber-calls-into-indian-numbers-police-arrested-kadir-from-bazpur-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों में बदलने का आरोप, पुलिस ने बाजपुर से कादिर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों में बदलने का आरोप, पुलिस ने बाजपुर से कादिर को किया गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 03:47 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/ काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/ काशीपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:47 PM IST
सार
विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को भारतीय मोबाइल नंबरों के जरिए सामान्य कॉल में बदलने के आरोप में साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं ने बाजपुर से कादिर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आरोपी कादिर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विदेश से आने वाली साइबर अपराधियों की कॉल को भारतीय मोबाइल नंबरों के जरिए सामान्य कॉल में बदलने के आरोप में साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं ने बाजपुर से कादिर को गिरफ्तार किया है। उसके किराये के कमरे से 32-स्लॉट सिम बॉक्स, 114 एयरटेल सिम, 77 एंटीना, इंटरनेट राउटर, नेटवर्क केबल, एडाप्टर, मीडिया कन्वर्टर और सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
संचार मंत्रालय से मिले पत्र के आधार पर पुलिस 72 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर रही थी। जांच में बाजपुर के एक सिम विक्रेता से पूछताछ के बाद कादिर का नाम सामने आया। वह अलग-अलग लोगों के दस्तावेजों पर लिए गए सिम उससे लेता था। सूचना पर सोमवार देर रात ईदगाह के सामने किराये के कमरे में दबिश देकर उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में कादिर ने इंटरनेट के जरिए विदेशी कॉल को सिम बॉक्स में लगे भारतीय सिम से सामान्य मोबाइल कॉल में बदलने की बात बताई। उसने बांग्लादेश निवासी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने की जानकारी दी। पुलिस बरामद सिम से हुई कॉल का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार टीम काफी समय से इस नेटवर्क पर काम कर रही थी और दूरसंचार विभाग डीओटी के संपर्क में थी। इनपुट मिलने पर टीम ने बाजपुर के मुड़िया, ईदगाह के पास एक मकान पर दबिश दी। मौके से 24 वर्षीय कादिर पुत्र जाबिर अली निवासी मिलक जुम्मावाली, बेरखेड़ा चक, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद (यूपी) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 सिम बॉक्स (32 स्लॉट), 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम, एयरटेल इंटरनेट राउटर, सैमसंग ए35 मोबाइल, लेन/यूएसबी केबल, एसी एडॉप्टर, फाइबर वायर, मीडिया कन्वर्टर और अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद हुए।