Live
Bihar MLC Result LIVE: अनंत सिंह की मेहनत बेकार, तेजस्वी ने किस पर क्या आरोप लगाया? विधान परिषद परिणाम देखें
{"_id":"6ae13f4b1e002e786808320c","slug":"bihar-mlc-result-live-kosi-tirhut-darbhanga-saran-teacher-patna-graduate-result-bihar-news-2026-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar MLC Result LIVE: अनंत सिंह की मेहनत बेकार, तेजस्वी ने किस पर क्या आरोप लगाया? विधान परिषद परिणाम देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 28 Oct 2026 10:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:11 PM IST
खास बातें
Bihar MLC Election 2026 Result : शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर 27 अक्टूबर को देर से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। परिणाम देश की राष्ट्रीय पार्टियों के लिए सुखद नहीं। खबर अनंत सिंह के लिए भी दुखद है। उनकी मेहनत बेकार गई। आइए जानते हैं हर अपडेट।
विज्ञापन
दलगत आधार पर नहीं, लेकिन दलों की प्रतिष्ठा फंसी थी इस चुनाव में।
- फोटो : amar ujala digital
लाइव अपडेट
10:07 PM, 28-Oct-2026
दरभंगा स्नातक निर्वाचन में मतगणना में गड़बड़ी का आरोप तेजस्वी यादव ने क्यों लगाया?
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में 69,141 मतों में से 5,321 मत रद्द होने के बाद 63,820 वैध मत बचे हैं। जीत के लिए किसी प्रत्याशी को 31,911 मत हासिल करने होंगे। दसवें राउंड तक भाजपा के सर्वेश कुमार 16,115 मतों के साथ पहले और राजद के अनिल कुमार झा 14,615 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन जीत का निर्धारित आंकड़ा नहीं मिलने के कारण दूसरी वरीयता के मतों की गिनती जारी है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि करीब 10 प्रतिशत वैध मतों को अवैध घोषित किया गया है, ताकि उनके उम्मीदवार को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बाद भी दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में देरी हो रही है और भाजपा के हारने की स्थिति में चुनाव आयोग उसके निर्देश पर काम करने लगता है। तेजस्वी ने आयोग से मतगणना में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। नियमों के अनुसार, सबसे कम मत पाने वाले प्रत्याशी से शुरू करते हुए क्रमशः बाहर होने वाले उम्मीदवारों के दूसरी वरीयता के मत संबंधित प्रत्याशियों के खाते में जोड़े जाएंगे। यदि इससे भी कोई प्रत्याशी 31,911 मतों के निर्धारित आंकड़े तक नहीं पहुंचता है, तो तीसरी और फिर आगे की वरीयताओं के मतों की गिनती की जाएगी।08:30 PM, 28-Oct-2026
संजय झा ने दी बधाई
जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए NDA समर्थित JDU प्रत्याशी नीरज कुमार सहित विभिन्न स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी NDA समर्थित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अशेष शुभकामनाएं। बिहार में जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए ‘न्याय के साथ विकास’ के ऐतिहासिक कार्यों और अब सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA सरकार द्वारा विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ किए जा रहे ‘नेक्स्ट लेवल ऑफ डेवलपमेंट’ के प्रति भरोसा जताने वाले राज्य के सभी प्रबुद्ध मतदातागण का हृदय से आभार।
विज्ञापन
06:02 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election Result : भाजपा ने दो, जदयू ने एक पर हासिल की जीत; राजद-जन सुराज एक-एक और निर्दलीय दो
मतपत्रों की गिनती के कारण कुछ गतिरोध है, लेकिन परिणाम साफ हो चुका है। एनडीए ने पटना और कोसी स्नातक सीटें जीती हैं, जबकि तिरहुत की शिक्षक सीट अपने पास रखी है। राजद ने पटना शिक्षक सीट सुबह ही जीत ली थी। जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक सीट पहले ही जीत ली थी। इसी तरह सारण में निर्दलीय की जीत का एलान पहले हो चुका था। अब तिरहुत स्नातक का भी परिणाम आ गया है। निर्दलीय वंशीधर बृजवासी ने फिर से जीत हासिल कर ली है।04:57 PM, 28-Oct-2026
Darbhanga Graduate Result : भाजपा की बढ़त, राजद पीछे-पीछे
दरभंगा स्नातक से 8वें राउंड के आधिकारिक पुष्टि के अनुसार भाजपा के सर्वेश कुमार 1184 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल वोट 13280 मिले हैं। राजद के अनिल कुमार झा 12096 मत लाकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।04:55 PM, 28-Oct-2026
Patna MLC Election Result : औपचारिक घोषणा ही बाकी, नीरज कुमार जीते
पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। औपचारिक घोषणा केवल बाकी है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की माला पहनाकर स्वागत किया। बिहार विधान परिषद की स्नातक सीटों में पटना सीट सबसे हॉट सीटों में शामिल रही, जिस पर सबकी निगाहें टिकी थीं। नीरज कुमार की जीत के साथ ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है और उनके स्वागत में बैंड-बाजे बजने लगे हैं।
02:43 PM, 28-Oct-2026
Bihar Election: तेजस्वी यादव ने राजद की जीत पर कहा कहा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने भाजपा का 30 साल पुराना किला तोड़ दिया है। राजद के पास पहले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले एक भी एमएलसी नहीं थे। उन्होंने एमएलसी चुनाव की मतगणना में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उम्मीदवारों को हराने के लिए ऐसा किया गया। मतगणना केंद्रों पर न तो सीसीटीवी की व्यवस्था थी और न ही सूचनाओं का सही तरीके से आदान-प्रदान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। तेजस्वी ने कहा कि वे चुनाव आयोग का विरोध नहीं करते, बल्कि आयोग में मौजूद गलत लोगों का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन में क्या हुआ?
बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 1815 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के 14वें राउंड के बाद डॉ. राहुल राज को 4965 मत मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3150 मत प्राप्त हुए। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को निर्धारित बहुमत का कोटा नहीं मिलने के बाद आगे की निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके आधार पर डॉ. राहुल राज को विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों को नियमित वेतन दिलाने और सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों के वेतन, सेवा संबंधी सुविधाओं और अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया।01:00 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक सीट से एलिमिनेशन राउंड में वंशीधर बृजवासी 5271 मतों से आगे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 25,257 मतों के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 5,271 मतों से पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक झा को 19,980 मत मिले हैं, जबकि राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 14,977 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, जन सुराज के प्रत्याशी विमोहन कुमार को 2,341 मत मिले हैं।12:29 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी डॉ संजीव को बधाई
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, जीत के बाद डॉ. संजीव कुमार ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 30 साल तक शिक्षकों के लिए कोई काम नहीं किया। शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं और उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह शिक्षकों के हित में सभी जरूरी काम करेंगे और उनसे किए गए हर वादे को हर हाल में पूरा करेंगे।11:58 AM, 28-Oct-2026