Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 13 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:49 PM, 13-Nov-2026

छठ के नहाय-खाय पर हादसा: गंगा में डूबे दो किशोर, एक को बचाया; दूसरे की तलाश जारी

बिहार के मुंगेर स्थित शंकरपुर गंगा घाट पर छठ के नहाय-खाय के दिन स्नान करने के दौरान दो किशोर डूबने लगे। ग्रामीणों ने उदय राम के बेटे प्रिंस कुमार को बचा लिया, जबकि देवघर ठाकुर का 16 वर्षीय बेटा रमन कुमार गंगा की तेज धारा में बह गया। और पढ़ें
01:27 PM, 13-Nov-2026

बिहार न्यूज: छठ महापर्व की नहाय-खाय के साथ शुरुआत, बूढ़ी गंडक के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई। सुबह से ही बूढ़ी गंडक नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने स्नान-ध्यान और पूजा के बाद अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी सहित सात्विक भोजन ग्रहण किया। और पढ़ें
विज्ञापन
12:48 PM, 13-Nov-2026

बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

पिछले कुछ दिनों से जदयू और भाजपा के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थी। लेकिन, सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बिहार के एक बड़े पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर कर दिया है। यह पुल नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजक्ट में से एक था। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
12:22 PM, 13-Nov-2026

वैशाली में जमीन विवाद बना मौत की वजह, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

वैशाली में जमीन विवाद बना मौत की वजह, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान और पढ़ें
12:11 PM, 13-Nov-2026

बिहार: शराब के नशे में पति करता था मारपीट, पत्नी ने करंट लगाकर की हत्या; शव दरवाजे पर रख रची हादसे की कहानी

बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय नंदकिशोर मुखिया की करंट लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर उसकी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुंजन ने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है। और पढ़ें
11:38 AM, 13-Nov-2026

छठ महापर्व का तोहफा: 10 IAS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, सारण समेत नौ जिलों के DM बने अपर सचिव, बढ़ेगी सैलरी

बिहार के प्रशासनिक गलियारों से आई एक खबर ने नौ जिलों के डीएम के बीच खुशी बढ़ा दी है। सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। आखिर किसे मिला बड़ा ओहदा और किस अधिकारी की सैलरी में होने जा रहा है इजाफा? जानिए पूरी बात... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 13-Nov-2026

आज से शुरू हुआ छठ महापर्व: इस बार दो खास योग का बन रहा शुभ संयोग; जानिए नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक का महत्व

Chhath Puja 2026: सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत आज शुक्रवार यानी 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस बार छठ पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। आइये ज्योतिषाचार्य से जानते हैं सारे सवालों का जवाब? और पढ़ें
10:43 AM, 13-Nov-2026

बिहार न्यूज: छठ पर गंगा नदी में जाने और नाव चलाने पर रोक, 13 से 16 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने 13 से 16 नवंबर 2026 तक बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के गंगा घाटों पर नदी में प्रवेश और निजी नावों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। और पढ़ें
09:42 AM, 13-Nov-2026

बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, सास-बहू और पोते की मौत; पोती की हालत गंभीर; क्यों उठाया ऐसा कदम?

Bihar Crime News: एक ही परिवार के चार लोगों के साथ ऐसा क्या हुआ कि तीन जिंदगियां खत्म हो गईं? घर के अंदर का मंजर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। एक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। आखिर कौन सा विवाद इस खौफनाक घटना तक कैसे पहुंचा? जानिए पूरा मामला...

और पढ़ें
09:31 AM, 13-Nov-2026

छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू चार दिवसीय अनुष्ठान, जानिए कहां क्या चल रहा?

आज से लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। ब्रह्म मुहूर्त से ही व्रती छठ घाटों पर स्नान के लिए पहुंचीं। घर से लेकर बाजार और नदी के तट पर छठी मैया की गीत बज रहे हैं। लोगों में उत्साह है। आइए जानते हैं कहां क्या चल रहा? 
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed