09:13 PM, 04-Nov-2026
बिहार : पत्नी से विवाद में चर्चित IPS का 'तत्काल प्रभाव' से ट्रांसफर; चार और आईपीएस, एक BPS का तबादला
IPS Transfer News : पत्नी से विवाद के कारण चर्चित हुए भानु प्रताप सिंह सहित पांच आईपीएस और एक बीपीएस पदाधिकारी का तबादला आदेश जारी हुआ। इसमें भानु प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच किया गया है।
और पढ़ें
09:08 PM, 04-Nov-2026
बिहार: भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता पर संकट! महागठबंधन ने सभापति से की शिकायत
बिहार में निर्दलीय विधान पार्षद डॉ. राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की भाजपा सदस्यता को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। महागठबंधन ने दोनों पर भाजपा की सदस्यता लेने का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभापति से उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।
और पढ़ें
08:46 PM, 04-Nov-2026
बिहार: छठ पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पटना प्रशासन, लाल कपड़े से चिह्नित होंगे खतरनाक घाट
छठ महापर्व को लेकर पटना में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी के 98 घाटों पर व्यवस्था की जा रही है। डीएम, एसएसपी और नगर निगम आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
और पढ़ें
08:40 PM, 04-Nov-2026
बिहार: गयाजी जंक्शन पर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; एक लाख के गहने और मोबाइल बरामद
गयाजी जंक्शन पर ट्रेन यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पटना के सुल्तानगंज की रहने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक लाख रुपये के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
और पढ़ें
07:55 PM, 04-Nov-2026
बिहार: पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का अल्टीमेटम
पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्ष 2023 से लंबित चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने 24 नवंबर तक अंतिम मतदाता सूची बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकरण को सौंपने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें
07:45 PM, 04-Nov-2026
बिहार: नाबालिग पर जानलेवा हमला, पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में चार पर केस
दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देखकर लौट रहे एक नाबालिग पर चार अन्य नाबालिगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
और पढ़ें
05:46 PM, 04-Nov-2026
बिहार: 'राजद परिवारवाद और तुष्टिकरण की पार्टी', तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का तीखा तंज
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सहरसा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर अराजकता फैलाने और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
और पढ़ें
05:27 PM, 04-Nov-2026
बिहार: सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव के बयान के बाद मंत्री संतोष सुमन ने राजद के शासनकाल में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने एनडीए को 202 सीटों का जनादेश मिलने का हवाला देकर विपक्ष को नसीहत दी।
और पढ़ें
05:21 PM, 04-Nov-2026
बिहार: मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे सरपंच, कार्यस्थलों तक जांच की मांग
किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत में मनरेगा की दर्जनों योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। सरपंच कैलाश बोसाक ने डीएम से शिकायत कर योजनाओं के अभिलेखों, मास्टर रोल, भुगतान विवरण और कार्यस्थलों की जांच की मांग की है।
और पढ़ें
05:18 PM, 04-Nov-2026
हादसा: दिल्ली में लिफ्ट से गिरकर बिहार के युवक की मौत, अगले साल होनी थी शादी, घर लौटने का टिकट भी बुक था
गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित पटखौली गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार वर्मा की दिल्ली में लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। अप्रैल 2027 में उसकी शादी तय थी। हादसे के अगले दिन उसे ट्रेन से गांव लौटना था।
और पढ़ें