फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 29 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:03 PM, 29-Oct-2026

दर्दनाक हादसा: बिहार की सौरा नदी में समाई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई की मौत

बिहार के पूर्णिया में गुरुवार देर शाम कप्तान पुल पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सौरा नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक बबलू विश्वास की मौत हो गई। मृतक पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बताए जाते हैं। और पढ़ें
09:17 PM, 29-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, सीके अनिल को मिली शिक्षा विभाग की कमान

बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 29 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के अधिकारी सीके अनिल को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:00 PM, 29-Oct-2026

बिहार: अनुकंपा पर नौकरी, बेटे की हत्या का आरोप और कार्यालय में हंगामा; डीईओ के सामने भिड़े ससुर-बहू

औरंगाबाद में अनुकंपा पर बहाल महिला लिपिक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के कार्यालय में ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जमकर बहस की। और पढ़ें
08:02 PM, 29-Oct-2026

बिहार: फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया, फिर कमरे में मिला युवक का शव; हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बोरबाड़ा गांव में 25 वर्षीय युवक संजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया गया था और उसकी गला दबाकर हत्या की गई। और पढ़ें
07:33 PM, 29-Oct-2026

पटना के होटलों का हाल: कहीं एक फ्रिज में वेज और नॉनवेज साथ तो कहीं गंदगी से हाल बुरा; सर्टिफिकेट फेल

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में होटल और रेस्तरां के अंदर जांच का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इस क्रम में जो तस्वीरें सामने आ रहीं, वह हैरान भी कर रहीं और डरा भी रहीं। सावधान रहने के लिए इसे जरूर पढ़ें। और पढ़ें
06:57 PM, 29-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा, अनिल झा बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे स्नातकों की समस्याएं

बिहार के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांटे की टक्कर के बाद राजद के अनिल कुमार झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को 450 मतों से हराकर जीत दर्ज की। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद नतीजे घोषित हुए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:29 PM, 29-Oct-2026

सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव: 10 प्रस्तावकों के समर्थन से नामांकन, फिर भी कई प्रत्याशियों को मिले बेहद कम वोट

सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजों में दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। चुनाव मैदान में उतरे 18 उम्मीदवारों में से 11 को पहली वरीयता के 10 से भी कम वोट मिले, जबकि चार प्रत्याशियों को एक भी मत नहीं मिला। और पढ़ें
05:56 PM, 29-Oct-2026

बिहार: गैस सिलिंडर का रिसाव ठीक करने पहुंचे कर्मी समेत तीन झुलसे, हादसे में घायलों का उपचार जारी

बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गैस सिलिंडर का रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। हादसे में गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी समेत तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। और पढ़ें
05:43 PM, 29-Oct-2026

बीपीएससी: बिहार में 1711 पदों वाली कौन सी भर्ती हुई रद्द, क्या रही वजह? यहां देखें नोटिस

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक भर्ती से जुड़े विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 को रद्द कर दिया है। आयोग ने 29 अक्तूबर 2026 को जारी सूचना में इसकी जानकारी दी है। इस भर्ती के तहत 1,711 रिक्तियां भरी जानी थीं।
  और पढ़ें
05:31 PM, 29-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा

Bihar MLC Election Result : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से तीन सीटें ही एनडीए के पास रहीं। राष्ट्रीय जनता दल ने सीधे-सीधे उसके दो MLC को पैदल कर दिया। पटना शिक्षक के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर भी राजद का कब्जा है। जानें, पूरा विवरण। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed