फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM mohan yadav Kailash vijayvargiya bjp loktantra yatra

एमपी:लोकतंत्र बचाओ यात्रा कार्यक्रम में नाराज हुए मंत्री विजयवर्गीय

Fri, 30 Oct 2026 12:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 30 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ यात्रा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय नाराज हो गए। उनकी नाराजगी यात्रा निकालने में हो रही देरी को लेकर थी। 

विज्ञापन
CM mohan yadav Kailash vijayvargiya bjp loktantra yatra
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच से बार-बार नाराजगी जाहिर करते रहे। वे यात्रा शुरू होने में हो रही देरी के कारण नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। वे अफसरों को यात्रा शुरू करने के लिए कह रहे थे। पर यात्रा शुरू नहीं हो रही थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और यात्रा जल्दी शुरू करने के लिए कहा।   

विज्ञापन


रैली का समय 11 बजे रखा गया था। दोपहर 12 के बाद से ही कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से अधिकारियों से कहा कि हम रैली को आगे बढ़ा देंगे यदि मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम में समय पर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद उन्होंने मंच से यह भी कह दिया कि लगता है मुख्यमंत्री तब रैली में पहुंचेंगे जब जनता ही यहां से चली जाएगी। मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 5 से अधिक बार मुख्यमंत्री की देरी होने पर नाराजगी जाहिर की और कई बार माइक बंद करके अधिकारियों पर भी नाराज होते रहे। 
विज्ञापन


जनता से कहा वापस जाकर आ जाना
रैली में बड़ी संख्या में आए लोग जब लोग जाने लगे तो मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि आप लोग जा रहे हो तो चले जाओ। पोहा जलेबी खाकर वापस रैली में शामिल होने के लिए आ जाना। मंच से वह कई बार लोगों को रोकने का प्रयास भी करते दिखे लेकिन मुख्यमंत्री के आने में विलंब होने के कारण रैली में शामिल होने के लिए आए लगभग आधे से अधिक लोग 12:30 बजे तक वापस चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम के आने के पहले ही शुरू कर दी यात्रा

12:30 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के बिना ही रैली शुरू कर दी और अधिकारियों से कहा कि अब 2 मिनट का इंतजार भी मैं नहीं करूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed