Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aa31a697e1ae34c3b0a4583","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:56 PM, 11-Sep-2026
मुजफ्फरपुर: शराबबंदी पर प्रशांत किशोर को मदन सहनी का जवाब, बोले- कानून कमजोर करने की कोशिश नहीं होगी सफल
मुजफ्फरपुर पहुंचे मद्यनिषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने प्रशांत किशोर के शराबबंदी को लेकर उठाए सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी अपने उद्देश्य में सफल रही है और इसे कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई जारी रखेगी। और पढ़ें10:45 PM, 11-Sep-2026
बिहार: मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, मास्टरमाइंड समेत पांच शातिर गिरफ्तार; हथियार-बाइक बरामद
मुजफ्फरपुर के सरैया में पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर दो देशी पिस्टल, कारतूस, लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा हुआ है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:38 PM, 11-Sep-2026
हत्या के 12 साल बाद जिंदा! : बिहार में कहां आया यह मामला सामने? अब पुलिस ने किस तरफ शुरू किया अनुसंधान
रोहतास के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 12 साल पुराने विवाहिता की हत्या के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को जेल भेजा गया था, वह झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली है। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें09:25 PM, 11-Sep-2026
Bihar News: पितृपक्ष से पहले भक्ति के रंग में सजा गयाधाम
पितृपक्ष से पहले भक्ति के रंग में सजा गयाधाम और पढ़ें08:27 PM, 11-Sep-2026
एमएलसी चुनाव: राजद ने स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित किए छह उम्मीदवार, किसे-कहां से दिया टिकट?
Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने छह सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू छोड़कर आए डॉ. संजीव कुमार सिंह को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं किन्हें-कहां से चुनावी मैदान में उतारा गया... और पढ़ें07:52 PM, 11-Sep-2026
पितृपक्ष के पहले भक्ति के रंग में रंग रहा गयाधाम: दीवारों पर जीवंत हुई रामायण, सनातन संस्कृति की दिख रही झलक
पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गयाजी को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में सजाया जा रहा है। विष्णुपद मंदिर, सीताकुंड, देवघाट और अक्षयवट वेदी समेत प्रमुख स्थानों की दीवारों पर रामायण, राधा-कृष्ण, छठ महापर्व और गया महात्म्य से जुड़े भित्तिचित्र बनाए जा रहे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 11-Sep-2026
बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसा: प्रखंड प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी
मधुबनी के मधेपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के इकलौते पुत्र रोशन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मधेपुरा जिले से मधेपुर स्थित घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रोशन को मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें05:21 PM, 11-Sep-2026
बिहार: इलाज के नाम पर लापरवाही! दो युवकों के टूटे पैर पर कार्टन लपेटा, पटना किया रेफर; उठे सवाल?
जहानाबाद सदर अस्पताल में गंभीर सड़क हादसे में घायल दो किशोरों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पैरों में प्लास्टर चढ़ाने के बजाय कार्टन लपेटकर दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पढ़ें गंभीर लापरवाही को उजागर करने वाली यह खबर और पढ़ें04:29 PM, 11-Sep-2026
बिहार सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ी बुलेट और साइकिल, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम; चालक गंभीर
समस्तीपुर के रोसड़ा में शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार डब्लू कुमार (24) और बुलेट सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें04:23 PM, 11-Sep-2026
पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये
Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ने वाले पीजी छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। जानें किस वर्ष के छात्र को अब कितना वजीफा मिलेगा।और पढ़ें