फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:48 PM, 05-Aug-2026

Bihar News: हड़ताल के बीच बड़ा एक्शन! सीवान नगर परिषद ने 81 सफाईकर्मियों की सेवाएं की समाप्त

सीवान नगर परिषद ने सात दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत 81 सफाईकर्मियों और कुलियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।  और पढ़ें
10:32 PM, 05-Aug-2026

Bihar News: वियतनाम में गूंजा बिहार का स्वाद, मखाना, कतरनी चावल और सत्तू ने विदेशी बाजार में मचाई धूम

बिहार सरकार के उद्योग विभाग की पहल पर वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में राज्य के 10 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार के मखाना, कतरनी चावल, मिलेट उत्पाद, सत्तू, शहद, मसाले और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वियतनामी खरीदारों और आयातकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। और पढ़ें
विज्ञापन
10:13 PM, 05-Aug-2026

Bihar News: बिहार के सीओ पर बड़ा आरोप, तबादले के बाद भी पुराने अंचल के दाखिल-खारिज मामलों का किया निपटारा

औरंगाबाद के दाउदनगर के पूर्व अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव पर तबादले के बाद भी पुराने अंचल के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों में कार्रवाई करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, इसुआपुर में पदभार ग्रहण करने के बावजूद उन्होंने 14 जुलाई को दाउदनगर के कई म्यूटेशन मामलों को फॉरवर्ड किया। और पढ़ें
09:59 PM, 05-Aug-2026

Bihar: सुपौल-नई दिल्ली के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 6 अगस्त से निर्धारित अवधि तक प्रतिदिन चलेगी। और पढ़ें
08:44 PM, 05-Aug-2026

Bihar: देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद दीपक प्रकाश को मिली MLC सीट, राज्यपाल ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

Deepak Prakash MLC : राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद लोकभवन की जिस चिट्ठी का इंतजार था, वह आ गई। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश अब विधान परिषद सदस्य मनोनीत कर लिए गए हैं। और पढ़ें
07:55 PM, 05-Aug-2026

Bihar: DElEd Result 2026 जारी, 2.23 लाख में 1.65 लाख अभ्यर्थी सफल; DPED का रिजल्ट भी घोषित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 2,23,835 अभ्यर्थियों में से 1,65,609 सफल हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 73.99% रहा। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:37 PM, 05-Aug-2026

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध खेप पकड़ी गई, 100 वायरलेस सेट बरामद; जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां

बिहार के सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नियोर सीमा चौकी के पास नेपाल ले जाए जा रहे 100 वायरलेस संचार उपकरण (50 वॉकी-टॉकी और 50 टू-वे पोर्टेबल रेडियो) जब्त किए गए। और पढ़ें
07:01 PM, 05-Aug-2026

Bihar News; फेसबुक पर प्यार, शादी का झांसा... फिर नेपाल ले जाने की साजिश! सीमा पर ऐसे बची 16 साल की लड़की

मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), 47वीं एसएसबी और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त कार्रवाई ने विफल कर दिया। भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के दौरान नेपाल के रौतहट निवासी सेराज देवान को गिरफ्तार कर 16 वर्षीय भारतीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचाया गया। और पढ़ें
06:46 PM, 05-Aug-2026

Bihar: 'राजद का वोट प्रशांत किशोर को गया, भाजपा का नहीं', बांकीपुर हार पर ई. कुमार शैलेंद्र का दावा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद भाजपा कोटे से बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि जन सुराज की जीत उसके अपने जनाधार की वजह से नहीं, बल्कि RJD के कोर वोटरों के उसके पक्ष में शिफ्ट होने से हुई है। और पढ़ें
06:25 PM, 05-Aug-2026

Bihar: कैबिनेट में सीएम सम्राट चौधरी ने 17 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, 16 मेडिकल कॉलेज और 19 विशेष कोर्ट खुलेंगे

Bihar Cabinet Meeting: बांकीपुर उपचुनाव परिणाम के बाद आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले भाजपा दफ्तर जाकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने शाम में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की। सीएम ने बिहारवासियों को कई बड़ी सौगातें दी। आइए जानते हैं क्या क्या है खास? और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed