Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a617cd8ef0696302f068384","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:46 PM, 23-Jul-2026
Bihar: जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खगौल में छात्रों का उबाल, हजारों युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में खगौल में युवा क्रांति बिहार के बैनर तले हजारों छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक रोकने, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर कार्रवाई बंद करने की मांग की। और पढ़ें10:24 PM, 23-Jul-2026
Bihar: छात्र आंदोलन की नई हुंकार, सोनम वांगचुक के समर्थन में मार्च; 25 जुलाई को बिहार बंद का एलान
समस्तीपुर के पूसा में आइसा और आरवाईए के बैनर तले छात्रों और युवाओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एनटीए को भंग करने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दिल्ली व पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:00 PM, 23-Jul-2026
Bihar : अभी हिंसा का खतरा, बिहार पुलिस की सारी छुट्टियां रद्द; आम लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी
Bihar Police : मंगलवार को दिल्ली के बाद बुधवार को पटना में जबरदस्त हंगामा हुआ। लाठीचार्ज भी। गुरुवार को बिहार के कई शहरों ऐसी खबरें आईं। खतरा अभी कायम है। बिहार पुलिस ने सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। और पढ़ें09:49 PM, 23-Jul-2026
Bihar: बिहार में खासमहाल जमीन का होगा महाअभियान, हर इंच का बनेगा रिकॉर्ड; सरकार तैयार करेगी डिजिटल डाटाबेस
बिहार सरकार ने राज्यभर की खासमहाल भूमि का व्यापक सर्वे कराने का फैसला किया है। इसके तहत सभी जिलों से खासमहाल जमीन की वर्तमान स्थिति, उपयोग, अतिक्रमण और अदालतों में लंबित मामलों की जानकारी मांगी जाएगी। और पढ़ें08:49 PM, 23-Jul-2026
Bihar: ईशांत हत्याकांड में फिर फूटा गुस्सा, आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन धरने पर डटे परिजन
समस्तीपुर के बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यापतिनगर के कांचा स्थित क्रांति मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। और पढ़ें08:37 PM, 23-Jul-2026
Bihar: समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का बड़ा एक्शन, APO और क्लर्क से घंटों पूछताछ; रेल महकमे में मचा हड़कंप
समस्तीपुर रेल मंडल (DRM) कार्यालय में CBI की चार सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्सनल विभाग के सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (APO) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज से घंटों पूछताछ की। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:55 PM, 23-Jul-2026
Bihar: गंडक में समाया 21 साल का युवक, शौच के दौरान फिसला पैर; SDRF की टीम चला रही तलाश अभियान
सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाक बंगला घाट पर 21 वर्षीय राजकुमार शौच के दौरान गंडक नदी में डूब गया। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में लापता हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। और पढ़ें07:39 PM, 23-Jul-2026
Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस ने समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। और पढ़ें06:44 PM, 23-Jul-2026
BPSC AE 2025 Result: सहायक अभियंता भर्ती का रिजल्ट फिलहाल टला, पटना हाईकोर्ट के किस आदेश पर लिया गया ये फैसला?
BPSC AE Result 2026 Delayed: बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं करने का फैसला लिया है। आयोग ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण परिणाम रोका गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।और पढ़ें
06:01 PM, 23-Jul-2026