फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   bhagalpur congress protest neet paper leak education minister resignation demand nta investigation

Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
सार

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस ने समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
bhagalpur congress protest neet paper leak education minister resignation demand nta investigation
भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाहरणालय गेट पर हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

विज्ञापन

समाहरणालय गेट पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

छात्रों पर कार्रवाई को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच कराने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक पर सख्त रोक लगाने और आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पुलिस बल रहा तैनात

प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सिटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed