फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar khas mahal land survey freehold plan revenue department digital database

Bihar: बिहार में खासमहाल जमीन का होगा महाअभियान, हर इंच का बनेगा रिकॉर्ड; सरकार तैयार करेगी डिजिटल डाटाबेस

Thu, 23 Jul 2026 09:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 23 Jul 2026 09:49 PM IST
सार

बिहार सरकार ने राज्यभर की खासमहाल भूमि का व्यापक सर्वे कराने का फैसला किया है। इसके तहत सभी जिलों से खासमहाल जमीन की वर्तमान स्थिति, उपयोग, अतिक्रमण और अदालतों में लंबित मामलों की जानकारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
bihar khas mahal land survey freehold plan revenue department digital database
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय में खासमहाल सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने जिले की खासमहाल भूमि का विस्तृत विवरण जल्द उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन

रिपोर्ट में शामिल होगी हर जरूरी जानकारी

सरकार ने निर्देश दिया है कि जिलों से भेजी जाने वाली रिपोर्ट में प्रत्येक खासमहाल भूमि की वर्तमान स्थिति, उसका उपयोग, अतिक्रमण की जानकारी और उससे जुड़े न्यायालयों में लंबित मामलों का पूरा कोर्ट केस स्टेटस शामिल किया जाए।

विज्ञापन

राज्य स्तर पर बनेगा एकीकृत डाटाबेस

मंत्री ने कहा कि जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य स्तर पर खासमहाल भूमि का एकीकृत और अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे भविष्य में नीति बनाने, भूमि प्रबंधन और प्रशासनिक कार्रवाई करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के लिए बनेगी पांच सदस्यीय समिति

सर्वे अभियान की नियमित निगरानी और समीक्षा के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की पांच सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति समय-समय पर सर्वे की प्रगति की समीक्षा करेगी। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग राज्य मुख्यालय से की जाएगी, ताकि काम तय समय में और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके।

फ्रीहोल्ड करने की दिशा में भी शुरू हुई पहल

बैठक के दौरान खासमहाल सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जमीन से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सरकार के सामने रखा। इस पर मंत्री ने कहा कि खासमहाल जमीन को फ्रीहोल्ड करने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार जनसहभागिता के जरिए खासमहाल भूमि से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वे अभियान में सहयोग की अपील

मंत्री ने सोसाइटी के प्रतिनिधियों से सर्वे और भूमि अभिलेखों को अपडेट करने के अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि इस अभियान के जरिए खासमहाल भूमि से जुड़ी सभी समस्याओं का स्थायी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed