फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:34 PM, 22-Jul-2026

Bihar: सेल्फी लेने के दौरान फिसला युवक, दामनकोल झरने के कुंड में डूबने से मौत; परिजनों में चीख पुकार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित दामनकोल झरने में दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए 18 वर्षीय करण कुमार की सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से कुंड में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें
10:29 PM, 22-Jul-2026

पूर्णिया एयरपोर्ट को सौगात: 294 करोड़ के स्थायी सिविल एन्क्लेव के लिए AAI ने जारी किया टेंडर, CM ने जताया आभार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने पूर्णिया एयरपोर्ट पर 294.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्थायी सिविल एन्क्लेव के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण होगा, जिससे सीमांचल में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। और पढ़ें
विज्ञापन
08:45 PM, 22-Jul-2026

Bihar Crime: औरंगाबाद में नेपाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। और पढ़ें
08:03 PM, 22-Jul-2026

Bihar: जंतर-मंतर में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ मधुबनी में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मधुबनी में मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। संगठन ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं की जांच और मिथिला की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।

और पढ़ें
07:50 PM, 22-Jul-2026

Bihar News: गंडक नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में गंडक नहर के साइफन से दो दिन से लापता भुटेली महतो का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। और पढ़ें
07:37 PM, 22-Jul-2026

Bihar: भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो लोग हुए घायल

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय महिला मोबिना की मौत हो गई। मो. अफरोज और बीबी सायना गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:27 PM, 22-Jul-2026

Bihar: मारपीट के दौरान बच्चे को जहर पिलाने का दावा, परिजनों ने छह लोगों पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

पटना के बाढ़ अनुमंडल के जगमलचक गांव में गली विवाद के दौरान परिजनों ने डेढ़ वर्षीय चंदू कुमार को जहर खिलाने का आरोप लगाया। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

और पढ़ें
07:19 PM, 22-Jul-2026

Bihar: राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत होगी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की पहचान, मिला बड़ा आयोजन

मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को वर्ष 2026-27 की ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। एआईयू की घोषणा के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन से विश्वविद्यालय और बिहार की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

और पढ़ें
07:14 PM, 22-Jul-2026

Bihar: हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा 11 साल का शुभम; जलकर हुई मौत

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में हलवाई की दुकान पर मारपीट के दौरान खौलते तेल के छींटे पड़ने से 11 वर्षीय शुभम संतुलन खोकर कढ़ाई में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
07:06 PM, 22-Jul-2026

Bihar: स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार, 105 ICU बेड और 25 अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू; CM सम्राट क्या बोले?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। राज्यभर में 105 ICU, 70 IMCU बेड, 25 अस्पतालों में डायलिसिस, मुफ्त पैथोलॉजी सेवा और 24×7 इमरजेंसी सेवाएं शुरू की गईं।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed