फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news brabu university has been awarded the hosting rights for the east zone inter-university

Bihar: राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत होगी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की पहचान, मिला बड़ा आयोजन

Wed, 22 Jul 2026 07:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 07:19 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को वर्ष 2026-27 की ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। एआईयू की घोषणा के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन से विश्वविद्यालय और बिहार की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news brabu university has been awarded the hosting rights for the east zone inter-university
बिहार विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (बीआरए) बिहार विश्वविद्यालय को वर्ष 2026-27 की ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा मिला है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (एआईयू) द्वारा जारी वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 में इसकी घोषणा की गई है। प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को इस स्तर की बड़ी अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है। इससे न केवल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि मुजफ्फरपुर और बिहार की खेल जगत में पहचान भी मजबूत होगी। इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से शुरू कर दी गई हैं। पूर्वी भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने, भोजन, परिवहन तथा खेल सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्वास है कि शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और खेल प्रेमियों के सहयोग से यह आयोजन सफल और यादगार बनेगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर पहचान और मजबूत होगी, वहीं मुजफ्फरपुर भी खेल आयोजनों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed