Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a5842599c60629bc50a0733","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:24 PM, 16-Jul-2026
Bihar: घर लौट रहे सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला, रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली; इलाके में सनसनी
औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सब्जी बेचकर घर लौट रहे 50 वर्षीय गोबिंद महतो को अपराधियों ने बलखंडीनाथ मंदिर के पास गोली मार दी। गोली गर्दन के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें10:18 PM, 16-Jul-2026
Bihar News: दो हजार रुपये के लिए खून, मुजफ्फरपुर में चचेरे भाई ने ले ली भाई की जान; गांव में सनसनी
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में 2 हजार रुपये के विवाद में 32 वर्षीय संजय कुमार पासवान की कथित तौर पर उनके चचेरे भाई सीताराम पासवान ने हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:12 PM, 16-Jul-2026
Bihar: बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के बीडीओ राजकुमार चौधरी को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एक वेंडर की शिकायत के बाद की गई, जिसने आरोप लगाया था कि करीब 16 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। और पढ़ें10:08 PM, 16-Jul-2026
Bihar: बिहार की बेटी श्रेया का दुनिया में बजा डंका, यूएस की 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप जीत बनी इकलौती भारतीय
बिहार के सीवान में जन्मी 18 वर्षीय श्रेया कौशिक का चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित लिंकन स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। करीब ₹3 करोड़ मूल्य की इस छात्रवृत्ति के तहत वह अमेरिका के ऐतिहासिक सेंटर कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त करेंगी। और पढ़ें09:30 PM, 16-Jul-2026
Bihar News: 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ, NEET-JEE की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग भी मिलेगी
Bihar School: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट लर्निंग और तकनीक आधारित शिक्षण के माध्यम से बिहार के प्रत्येक छात्र-छात्रा को सशक्त बनाया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। और पढ़ें08:49 PM, 16-Jul-2026
Bihar News: बोरवेल बना मौत का जाल! 30 फीट नीचे फंसा तीन साल का आयुष; युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी
गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित रंगून नगर में तीन वर्षीय आयुष कुमार खेलते समय करीब 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:41 PM, 16-Jul-2026
Bihar News: चुनावी सरगर्मी के बीच लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने क्यों छोड़ा राजद
RJD Party: बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपनी जीत का दावा कर रही है। इस बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई वर्षों देश भर में राजद के लिए आवाज उठा रहे वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने आज पार्टी छोड़ दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है? और पढ़ें08:26 PM, 16-Jul-2026
Bihar: बैंक कर्मी बनकर रिटायर्ड शिक्षक दंपति से ठगी, लिफ्ट के बहाने कार में बैठाया; नकदी और जेवर लेकर फरार
मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड शिक्षक दंपति को लिफ्ट देने के बहाने शातिर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को बैंक की पार्सल गाड़ी का कर्मचारी बताकर दंपति का भरोसा जीता और जांच के नाम पर नकदी व सोने की चेन लिफाफे में रखवा ली। और पढ़ें08:19 PM, 16-Jul-2026
Bihar: शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप, गर्भ ठहरने पर युवक ने किया इनकार; केस दर्ज
सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि मशरक थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। और पढ़ें08:09 PM, 16-Jul-2026