Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a52fc5b1f9367d6050c7b64","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:55 PM, 12-Jul-2026
Bihar: लाइब्रेरी की पढ़ाई करने के बाद BRABU ने छात्रों को दी मछली पालन की डिग्री! परीक्षा नियंत्रक ने दी सफाई
मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में डिग्री वितरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को फिशरीज की डिग्री और बीसीए छात्र को बीबीए का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक ने इसे मानवीय भूल बताते हुए दो कार्यदिवस में सुधार का आश्वासन दिया है। और पढ़ें10:38 PM, 12-Jul-2026
Bihar News: हल्की बारिश में डूबा रेलवे अंडरपास, नाराज ग्रामीणों ने 2 घंटे तक चक्काजाम, दी आंदोलन की चेतावनी
Bihar News: मुजफ्फरपुर के बैद्यनाथपुर रेलवे अंडरपास में हल्की बारिश के बाद जलजमाव से परेशान ग्रामीणों और ऑटो चालकों ने दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।और पढ़ें
विज्ञापन
10:21 PM, 12-Jul-2026
Bihar: चीन में बिहार के लाल का जलवा, सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास; एशियाई चैंपियनशिप में जीते 2 पदक
चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के एथलीट सेतु मिश्रा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।और पढ़ें
09:01 PM, 12-Jul-2026
Bihar: छपरा में दरिंदगी की हदें पार! स्कूल से लौट रही मासूम का दुष्कर्म, गांव का युवक ही निकला आरोपी
बिहार के छपरा में 7 साल की स्कूली छात्रा के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें08:33 PM, 12-Jul-2026
Bihar: अब हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! ₹2100 में पटना की राइड, CM सम्राट चौधरी कल लॉन्च करेंगे एयर टूरिज्म योजना
Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत पटना से वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर एवं एयर सेवा शुरू होगी। और पढ़ें07:42 PM, 12-Jul-2026
Bihar News: 'लोकतंत्र में आस्था होती तो Tejaswi Yadav प्रबोधन में आते' Raju Tiwari का बड़ा हमला!
Bihar News: 'लोकतंत्र में आस्था होती तो Tejaswi Yadav प्रबोधन में आते' Raju Tiwari का बड़ा हमला! और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:21 PM, 12-Jul-2026
Bihar: पेंशन निकालने गया था, खाते में दिख गए 7.60 अरब रुपये; गया जी का ई-रिक्शा चालक बना अरबपति
Bank News: गयाजी के ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के बैंक खाते में पेंशन निकासी के बाद 7.60 अरब रुपये का बैलेंस दिखा। बैंक ने तकनीकी जांच तक लेनदेन नहीं करने की सलाह दी। और पढ़ें06:48 PM, 12-Jul-2026
Bihar: मायके जाते वक्त सड़क पर गिरी महिला, पीछे से आए ट्रक ने कुचला; मुआवजे की मांग पर घंटों जाम
Bihar News: सारण जिले में ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला सुंती देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और पढ़ें
05:45 PM, 12-Jul-2026
Bihar: मानव तस्करों के अड्डे पर 'ऑपरेशन सवेरा', पुलिस ने 3 नाबालिग बच्चियों को सकुशल कराया रेस्क्यू
पूर्णिया पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरोमाइल गुलाबबाग इलाके से तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने एनजीओ के सहयोग से छापेमारी कर बच्चियों को मुक्त कराया। पुलिस अब इस रैकेट के सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।और पढ़ें
05:23 PM, 12-Jul-2026
Bihar News: 10 महीने पहले हुई थी शादी, 6 माह की गर्भवती अंशिका की संदिग्ध मौत; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
भागलपुर में 24 वर्षीय गर्भवती महिला अंशिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को महज 10 महीने हुए थे और वह छः माह की गर्भवती थी। परिजनों ने अस्पताल में इलाज और ऑक्सीजन देने में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें