फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 1 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:01 PM, 01-Jul-2026

Bihar: पूर्णिया सेंट्रल जेल में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर फरार हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया; तीन होमगार्ड निलंबित

पूर्णिया सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर से एक सजायाफ्ता बांग्लादेशी नागरिक खिड़की की लोहे की छड़ें काटकर फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन गृहरक्षकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फरार बंदी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। और पढ़ें
10:44 PM, 01-Jul-2026

Bihar: बांका में आसमान से बरपा कहर, कुछ ही मिनटों में उजड़ गए 3 परिवार! छात्र और मासूम समेत तीन की मौत

बांका जिले में बुधवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक छात्र, एक 8 वर्षीय मासूम और एक मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी घटनाएं अचानक बदले मौसम और हल्की बारिश के दौरान हुईं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की अपील की है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:27 PM, 01-Jul-2026

Bihar: श्रावणी मेले में पहलेजा घाट पर CCTV निगरानी शुरू, चप्पे-चप्पे पर हाईटेक निगरानी | Muzaffarpur

Bihar: श्रावणी मेले में पहलेजा घाट पर CCTV निगरानी शुरू, चप्पे-चप्पे पर हाईटेक निगरानी | Muzaffarpur और पढ़ें
10:18 PM, 01-Jul-2026

Bihar Politics: RJD पोस्टर पर क्यों भड़कीं Rohini Aacharya? बोलीं- मेरी तस्वीर मत लगाओ! Tejaswi चुप?

Bihar Politics: RJD पोस्टर पर क्यों भड़कीं Rohini Aacharya? बोलीं- मेरी तस्वीर मत लगाओ! Tejaswi चुप? और पढ़ें
10:03 PM, 01-Jul-2026

Bihar: रेडियो ऑपरेटर भर्ती ठगी जांच ईओयू को सौंपने की तैयारी, 15 गिरफ्तारी के बाद बड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस अब जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपने की तैयारी कर रही है। अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी का है। जांच में छह जिलों तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। और पढ़ें
09:34 PM, 01-Jul-2026

Bihar: फैसले के नाम पर मांगी रिश्वत! हिलसा अनुमंडल कार्यालय में प्रधान सहायक और प्राइवेट मुंशी 22000 लेते धराए

नालंदा के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक नीलम चौधरी और उनके प्राइवेट मुंशी सुनील कुमार को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन, ट्रैप और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 PM, 01-Jul-2026

खाना बनाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी, कुछ घंटे बाद कमरे में मिला विवाहिता का शव, सात माह की मासूम बेसहारा

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय विवाहिता सरिता कुमारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे सात माह की एक बच्ची छोड़ गई है।
  और पढ़ें
08:47 PM, 01-Jul-2026

पटनावासियों को बड़ी सौगात! आज से तीन KM और दौड़ेगी मेट्रो, इन इलाकों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

पटना मेट्रो का पहला कॉरिडोर अब तीन किलोमीटर और बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो जुलाई को भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक लगभग छः किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। आगे इस रूट को भूमिगत करते हुए पटना जंक्शन तक ले जाने की तैयारी भी तेजी से चल रही है। और पढ़ें
08:09 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और टाइमिंग

बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 2 और 3 जुलाई तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, चार ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ होगा, 13 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और दो प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी देरी की गई है। और पढ़ें
07:27 PM, 01-Jul-2026

Bihar: NEET सॉल्वर गैंग पर मगध मेडिकल कॉलेज का बड़ा एक्शन, दो छात्र सस्पेंड; कैंपस-हॉस्टल में नो एंट्री

Bihar News: गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज ने नीट फर्जीवाड़े में नाम आने पर दो छात्रों को निलंबित कर कैंपस, हॉस्टल और शैक्षणिक गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed