फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 14 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 14 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:55 PM, 14-May-2026

Bihar News : मुक्के से मौत की चौंकाने वाली घटना कहां हुई? मामूली विवाद में वृद्ध की हत्या का मामला बना

बकरी चराने को लेकर विवाद में मधुबनी के ओलीपुर गांव में वृद्ध तृपित मंडल की मुक्का लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न्याय की मांग की। और पढ़ें
09:39 PM, 14-May-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर बनेगा महानगर, 274 गांव शहर में होंगे शामिल; ग्रीनफील्ड टाउनशिप को मिली मंजूरी

मुजफ्फरपुर को महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर का क्षेत्रफल बढ़ाकर 428.29 वर्ग किमी किया जाएगा। 274 गांवों को शामिल कर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होगी, जिससे ग्रामीण इलाकों को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी।

और पढ़ें
विज्ञापन
09:22 PM, 14-May-2026

सहरसा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने ली गल्ला व्यवसायी पिता-पुत्र की जान, हेलमेट भी नहीं बचा सका

सहरसा के एनएच 107 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गल्ला व्यवसायी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे ने हेलमेट पहना था, फिर भी मौके पर ही उसकी जान चली गई, जबकि पिता ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार है। और पढ़ें
08:26 PM, 14-May-2026

Bihar: मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों से अमानवीय व्यवहार, जांच शुरू; वायरल वीडियो के बाद प्रशासन सख्त

मुजफ्फरपुर के बागेश्वरी मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। स्कूल संचालक और कर्मचारी पर केस दर्ज हुआ है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें
07:58 PM, 14-May-2026

Bihar: न कोचिंग, न दबाव, बस सेल्फ स्टडी से माही बनी देश की नंबर-2 टॉपर, गया जी की बेटी ने बताया सफलता का मंत्र

CBSE Topper: गया जी की माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेल्फ स्टडी और स्मार्ट वर्क को सफलता का मंत्र बताते हुए माही ने बिहार और गया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। और पढ़ें
07:53 PM, 14-May-2026

Bihar Crime: आवारा कुत्ते घसीट रहे थे बच्ची का शव, मजदूर ने देखा तो चिल्लाया; गले पर रेतने के निशान भी मिले

दरभंगा के बहादुरपुर में एक बच्ची का शव सुनसान जगह पर मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। गले पर संदिग्ध निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 PM, 14-May-2026

Bihar Accident: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर; शिक्षिका समेत तीन की मौत

Bihar news: खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बंधु पेट्रोल पंप के पास हुआ है।  और पढ़ें
07:35 PM, 14-May-2026

Bihar: 'सेना का जवान हूं, भरोसा कीजिए', कहकर रिटायर्ड जेसीओ से 32 लाख की ठगी; वर्दी का भरोसा दिलाकर लूटा

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें भागलपुर बुलाकर एक ई-रिक्शा एजेंसी दिखाई और निवेश के नाम पर पैसे चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। इनमें आरोपी, उसकी पत्नी और सिवान व भागलपुर की एजेंसियों के खाते शामिल थे। और पढ़ें
07:18 PM, 14-May-2026

Bihar : बिहार के छह जिलों में 15 मिनट के लिए बत्ती गुल; मगर क्या सफल रहा 'ब्लैक आउट'? देखें पटना का हाल भी

Bihar News : युद्ध की परिस्थिति नहीं है, लेकिन तैयारी रखना देश की सरकार का दायित्व है। युद्ध की परिस्थिति के लिए बिहार में आम नागरिकों की तैयारी की परीक्षा आज छह जिलों में हो रही थी। हर जगह अलार्म तो नहीं सुना गया, मगर बत्ती गुल की गई। और पढ़ें
06:56 PM, 14-May-2026

Delhi Bus Case: देश की राजधानी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, बिहार के नंबर की थी बस; नया खुलासा

दिल्ली के रानी बाग बस कांड में नया मोड़ आया है। जिस बस में दुष्कर्म हुआ वो बिहार के गोपालगंज नंबर की निकली। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर गहना से जांच कर रही है। 

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed