फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:06 PM, 10-Mar-2026

Bihar News : राज्यसभा की जीत पर मंडरा रहा खतरा, तेजस्वी की बैठक में नहीं शामिल हुए ओवैसी और मायावती के विधायक

Bihar : राज्यसभा के चुनाव में राजद के उम्मीदवार की जीत पर खतरा  मंडराता दिख रहा है। खतरा इसलिए क्यों कि इस बैठक में खास तौर पर बुलाए गए ओवैसी और मायावती के विधायक शामिल नहीं हुए। कुछ और भी विधायकों का अंत तक इंतजार होता ही रह गया।  और पढ़ें
10:30 PM, 10-Mar-2026

Bihar: CM नीतीश ने जाते-जाते मधेपुरा को दी 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात, हर पंचायत में खुलेगा सुधा सेंटर

समृद्धि यात्रा पर मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 86 करोड़ की लागत से 137 नई योजनाओं का शिलान्यास और 216 करोड़ की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन किया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:50 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: घरेलू गैस की भारी किल्लत, लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े, व्यवसायिक गैस की सप्लाई बंद

दरभंगा में खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के असर से घरेलू रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। सरकार ने गैस की कीमत 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई और बुकिंग का अंतराल 25 दिन कर दिया। इसके बाद शहर की कई एजेंसियों पर लोग सुबह पांच बजे से सिलेंडर के लिए कतार में खड़े रहते हैं। और पढ़ें
09:46 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: बियाडा की PCC बैठक में दी गई 10 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन की मंजूरी

पटना में उद्योग विभाग के सचिव एवं बियाडा और आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक हुई। इसमें राज्य के 8 औद्योगिक क्षेत्रों में 73.47 एकड़ भूमि 10 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। और पढ़ें
09:39 PM, 10-Mar-2026

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों मोहन सहनी (40) और मिथिलेश सहनी (33) को मंगलवार को अज्ञात अपाचे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। और पढ़ें
09:20 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: सासामुसा चीनी मिल के फिर से संचालन की संभावना, तिरहुत उद्योग और टू सिग्मा ने किया निरीक्षण

कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा स्थित लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। मंगलवार को तिरहुत उद्योग और महाराष्ट्र की निजी कंपनी ‘टू सिग्मा’ के प्रतिनिधियों ने मिल परिसर का निरीक्षण किया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 PM, 10-Mar-2026

Bihar : बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकृत, तीन महिला सहित पांच अधिकारी हैं शामिल

Bihar : बिहार राजस्व सेवा के पाँच अधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया जिसे आज डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया है। संबंधित जिलों के डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी। उन पदाधिकारियों में तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं। और पढ़ें
08:36 PM, 10-Mar-2026

Bihar News : रील बनाते-बनाते गंगा में समाई; नाविकों ने देख लिया और फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

मोकामा के हाथीदह क्षेत्र में राजेंद्र सेतु से ट्रेन से बेगूसराय जा रही एक लड़की साक्षी कुमारी रील्स बनाने के चक्कर में गंगा नदी में गिर गई। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर तैनात नाविक और एफ्कोन्स कंपनी के कर्मचारी तुरंत मदद के लिए आए और लड़की को नदी से बाहर निकालकर कंपनी के एंबुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। और पढ़ें
07:46 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: दीवार फांदकर दो कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप, एक दबोचा गया और दूसरा अभी भी बाहर

पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना में दो कैदी हाजत से फरार हो गए, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी भी फरार है। आरोपियों ने हाजत का दरवाजा खोलकर दीवार फांदी और सुरक्षित निकल गए। और पढ़ें
07:39 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत,एक साल पहले ही हुई थी शादी, उजड़ गया सुहाग

बिहार के सहरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री नंबर-7 गांव निवासी युवक भोज कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed