Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"690bd70402c719e36c001d83","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2025-11-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:04 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election: पहले चरण में ऐतिहासिक 64.46 फीसदी मतदान, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया क्या-क्या हुआ?
Bihar Elections : पिछला रिकॉर्ड इस बार टूट गया। इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा 3 फीसदी मतदान बढ़ गया है। निर्वाचन लड़ने के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या-1314 रही जिसमें 1192 पुरुष तथा 122 महिला उम्मीदवार रहे। और पढ़ें10:23 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election: भोजपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न, इस बार बढ़ा मतदान प्रतिशत; जानें कितना?
Bihar Election: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर जिले में कुल मतदान 51.94% दर्ज किया गया था, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 53.56% और महिलाओं का 49.82% रहा था। और पढ़ें
विज्ञापन
10:16 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election: मिथिला पहुंचीं प्रियंका, कहा- इस धरती ने देश को दिया सत्याग्रह का मार्ग; क्या-क्या बोलीं?
Bihar Election: प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में चाहे कोई गरीब, किसान, मजदूर हो या प्रधानमंत्री, सभी को वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। और पढ़ें10:09 PM, 06-Nov-2025
Bihar News: पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में
Bihar News: पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुचित भाषा का प्रयोग करता दिख रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। और पढ़ें10:03 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election: 'NDA का मनोबल टाइट, महागठबंधन से नहीं फाइट', RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
Bihar Election: कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार का दोबारा बनना जरूरी है। और पढ़ें08:52 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election: पीएम मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त, कल करेंगे दो जगह संवाद
Bihar Election First Phase: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज खत्म हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:46 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर हुई 64.46 फीसदी वोटिंग, जनता का फैसला ईवीएम में कैद
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम छह बजे तक करीब 64.46 फीसदी मतदान हुआ है। इन 121 सीटों पर चर्चित चेहरे मैदान में हैं। और पढ़ें08:06 PM, 06-Nov-2025
Bihar: जेपी नड्डा ने किया NDA की निर्णायक जीत का दावा, राहुल पर लगाया डीप स्टेट के जरिए अराजकता फैलाने का आरोप
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार चुनाव में एनडीए की निर्णायक जीत का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सबसे घातक राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि वह मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं, और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। और पढ़ें07:50 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election: 'लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा', नवादा में नीतीश कुमार ने साधा निशाना; राजद को घेरा
Bihar Election: लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा है, जबकि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं है। मैं समाज के विकास और राज्य की तरक्की के लिए राजनीति कर रहा हूं, न कि अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए। और पढ़ें07:43 PM, 06-Nov-2025