फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: PM Modi said NDA has gained a huge lead in the first phase of voting News in hindi

Bihar Election: पीएम मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त, आज करेंगे दो जगह संवाद

Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
सार

Bihar Election First Phase: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज खत्म हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है।

विज्ञापन
Bihar Election: PM Modi said NDA has gained a huge lead in the first phase of voting News in hindi
पीएम मोदी - फोटो : पीएमओ

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर अबतक 64.46 फीसदी मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़ें आना बाकी है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: 16 में 15 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने

बता दें कि सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार के बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग हुई। हालांकि अगर पहले चरण के मंत्रियों की सीटों पर बात की जाए तो सबसे ज्यादा कल्याणपुर में 71. 62% और सबसे कम बांकीपुर 40.00% में मतदान हुआ। 

सम्राट चौधरी ने भी जनता का किया धन्यवाद
डिप्टी सीएम और तारापुर से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं बिहार प्रशासन, बिहार की जनता और चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बिहार में आम मतदाताओं ने जिस तरह से बढ़-चढ़कर मतदान किया है, उससे साफ दिखता है कि इस बार पिछले चुनाव की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हमारे प्रतिनिधियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के बाद एनडीए 121 में से करीब 100 सीटों पर जीत रही है, और यह परिणाम 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला होगा। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को भी आज के चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed