फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress preparations for the Delhi rally: Target set to bring one lakh party workers from MP; these individua

दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस की तैयारी: एमपी से एक लाख कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य,इन्हें मिली जिम्मेदारी

Mon, 26 Oct 2026 11:57 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 11:57 AM IST
सार

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली के लिए मध्यप्रदेश से एक लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जीतू पटवारी जिलों से बसों की बुकिंग, रेल आरक्षण और कार्यकर्ताओं की सूची का हिसाब ले रहे हैं। साथ ही बूथ से लेकर मंडलम और पंचायत स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा भी की जा रही है।

विज्ञापन
Congress preparations for the Delhi rally: Target set to bring one lakh party workers from MP; these individua
कांग्रेस की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली के लिए मध्यप्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश से एक लाख लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य तय किया है। इसे पूरा करने के लिए पार्टी ने जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पटवारी समीक्षा बैठकों के जरिए तैयारियों का हिसाब ले रहे हैं। उनका जोर इस बात पर है कि किस जिले से कितने लोग दिल्ली जाएंगे और उनके आने-जाने की व्यवस्था कितनी आगे बढ़ी है। एसआईआर और कथित वोट चोरी के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ जन मार्च और महारैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में केवल लोगों की संख्या ही नहीं, बल्कि परिवहन की व्यवस्था और आरक्षण की स्थिति भी पूछी जा रही है।
विज्ञापन


बसों से लेकर रेल टिकटों तक की समीक्षा
जीतू पटवारी जिला स्तर के नेताओं से पूछ रहे हैं कि दिल्ली जाने के लिए कितनी बसें और चार पहिया वाहन बुक किए गए हैं। रेलवे में कितने टिकट आरक्षित हुए हैं और कार्यकर्ताओं की सूची कितनी तैयार है, इसकी जानकारी भी ली जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि तय लक्ष्य के मुताबिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ यात्रा की व्यवस्थाएं भी समय रहते पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन


ग्वालियर-चंबल को दो हजार, बाकी जिलों को एक हजार का लक्ष्य
कांग्रेस ने अलग-अलग क्षेत्रों के पदाधिकारियों को भागीदारी के लक्ष्य दिए हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में जिला अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों को दो-दो हजार लोगों को दिल्ली ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में पदाधिकारियों को एक-एक हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है। समीक्षा बैठकों में इन लक्ष्यों के मुकाबले अब तक हुई तैयारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इससे पार्टी को जिलेवार भागीदारी और परिवहन व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रैली के साथ संगठन की भी परीक्षा
पटवारी केवल महारैली की तैयारियों तक सीमित नहीं हैं। विधानसभा प्रभारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति का ब्योरा भी मांगा जा रहा है। इसमें बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) के गठन और भौतिक सत्यापन, मंडलम के गठन और सत्यापन तथा वार्ड और पंचायत समितियों की स्थिति से जुड़े सवाल शामिल हैं। प्रभारियों से यह भी पूछा जा रहा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र का कितनी बार दौरा किया और हर महीने कितने दिन वहां प्रवास किया। इसके जरिए विधानसभा स्तर पर संगठन के कामकाज और पदाधिकारियों की सक्रियता की समीक्षा की जा रही है।


यह भी पढ़ें-एमपी: दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी, करवा चौथ पर चांद दिखेगा या बादल डालेंगे अड़चन?


दो मोर्चों पर जवाबदेही
कांग्रेस की इस कवायद में एक तरफ दिल्ली महारैली में लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है, तो दूसरी तरफ संगठन को बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी। जिला और विधानसभा स्तर के नेताओं को अब रैली के लिए लोगों की व्यवस्था के साथ अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक कामकाज की प्रगति का भी ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed