फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar elections: CM Nitish Kumar targets Lalu Prasad in Nawada news in hindi

Bihar Election: 'लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा', नवादा में नीतीश कुमार ने साधा निशाना; राजद को घेरा

Thu, 06 Nov 2025 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Nov 2025 07:50 PM IST
सार

Bihar Election: लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा है, जबकि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं है। मैं समाज के विकास और राज्य की तरक्की के लिए राजनीति कर रहा हूं, न कि अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए।

विज्ञापन
Bihar elections: CM Nitish Kumar targets Lalu Prasad in Nawada news in hindi
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के बीजू बीघा में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। मंच से मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और परिवारवाद व ‘जंगलराज’ के मुद्दे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। उस दौर में राज्य में अराजकता, भ्रष्टाचार और जातीय तनाव का माहौल था। उन्होंने आगे कहा कि लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा है, जबकि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं है। मैं समाज के विकास और राज्य की तरक्की के लिए राजनीति कर रहा हूं, न कि अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए।

विज्ञापन

बिना नाम लिए उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर सीधा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को यह समझ लेना चाहिए कि जिन्होंने वर्षों तक बिहार को पीछे रखा, वे अब फिर सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल लाखों युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध करा रही है। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 16 में 15 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने

मुख्यमंत्री ने समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवादा में समय-समय पर साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं होती रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि “हिंदू-मुस्लिम एकता को बनाए रखें। आपसी भाईचारा ही बिहार की असली ताकत है। मिल-जुलकर रहिए, तभी राज्य आगे बढ़ेगा। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने रजौली विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी विमल राजवंशी और नवादा विधानसभा से विभा देवी के पक्ष में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशी ईमानदार और जनता के लिए समर्पित हैं। इन्हें जिताइए, ताकि क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। जनसभा में जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, जिला अभियान प्रभारी डॉ. सतीश कुशवाहा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed