फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 20 October 2025
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:48 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: वैशाली में चुनाव ड्यूटी पर आए अर्धसैनिक बल ने अनोखे ढंग से मनाई दिवाली, जलाए दीये

Bihar: स्थानीय पुलिस की ओर से केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। दिवाली की पूर्व संध्या पर भी जिले के सभी थाना प्रभारियों ने केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई के पैकेट भेंट कर त्योहार मनाया था। और पढ़ें
09:39 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: भागलपुर की सभी विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, कुल 87 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Bihar Election 2025: इन सभी सात सीटों पर कुल 87 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुछ सीटों पर महागठबंधन से ही दो प्रभावी आमने सामने हैं। ऐसी स्थिति में दोस्ताना संघर्ष के भी आसार बन रहे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
09:18 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: पटना साहिब से मेयर के पुत्र ने नाम लिया वापस, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

Bihar Election: शिशिर कुमार ने टिकट नहीं मिलने से नाराज़ होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था, जिससे बीजेपी के लिए इस सीट पर मुश्किलें बढ़ गई थीं। उनकी उम्मीदवारी वापसी को सत्तारूढ़ दल के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। और पढ़ें
08:10 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: मुकेश सहनी की पार्टी ने जारी की फाइनल लिस्ट; इन 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

महागठबंधन गठबंधन में सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। कांग्रेस और राजद के बाद अब विकासशील इंसान पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किसे-कहां से उम्मीदवार बनाया गया है? और पढ़ें
07:21 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी के खिलाफ मैदान में उतरे थे कांग्रेस उम्मीदवार, अब नाम वापस लिया

Bihar Election: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि सोमवार थी। इस दौरान आदित्य कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इसकी जानकारी वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। और पढ़ें
06:24 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: राजद उम्मीदवार का नामांकन नहीं हुआ रद्द, अब सहनी के भाई और तेजस्वी के उम्मीदवार आमने-सामने

Bihar Election: नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अफजल अली इमाम ने कहा कि अब गोराबौराम विधानसभा में ‘फ्रेंडली मुकाबला’ होगा। उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी से उनका रिश्ता पहले की तरह बना रहेगा।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:43 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: लालू की पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद साह गिरफ्तार, नामांकन कर निकले थे पुलिस ने पकड़ा

Bihar Vidhansabha Election: वामदल के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पर बिहार पुलिस ने कार्रवाई की थी। रोहतास में इस कार्रवाई के बाद राजद समर्थकों ने आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि यह अन्याय है। जानबूझ कर ऐसा किया गया है।  और पढ़ें
05:41 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी हेमंत सोरेन की JMM, राजद और कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया

Bihar Election 2025: कुछ समय पहले ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली झामुमो ने अब बिहार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। और पढ़ें
05:07 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: प्रशांत किशोर के अरमान पर चोट, जन सुराज प्रत्याशी ने NDA उम्मीदवार को लगाया गले, नामांकन वापस

Bihar Election 2025: नामांकन वापस लेने के बाद, एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह डॉ. सिन्हा के आवास अंबेडकर चौक पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुलाकात की, जहां डॉ. सिन्हा ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने की बात कही। और पढ़ें
04:58 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: सकलदेव बिंद ने मुकेश सहनी की पार्टी से दिया इस्तीफा, सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल

Bihar Election 2025: सकलदेव बिंद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अति पिछड़ा वर्ग को मान-सम्मान दिया है, इसलिए आज मैंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। मैं बिहार महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को हराने का काम करूंगा।   और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed