Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक बोले - होली पर घर से नहीं निकलें मुस्लिम भाई, विधानसभा में मच गया बवाल
{"_id":"67ce7e419b68c385550780eb","slug":"bihar-budget-session-live-opposition-mla-protest-bihar-vidhan-sabha-budget-nitish-kumar-bjp-jdu-rjd-cpi-ml-2025-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक बोले - होली पर घर से नहीं निकलें मुस्लिम भाई, विधानसभा में मच गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 10 Mar 2025 03:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 10 Mar 2025 03:52 PM IST
खास बातें
Bihar News: विधानसभा परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और वह इस मुद्दे को उठाते हुए विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन करता विपक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:33 PM, 10-Mar-2025
शिक्षा विभाग के बजट पर हो रही है चर्चा
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार अपने विभाग के लिए 2024 25 में 1538 करोड़ की मांग की। शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा हो रही है। राजद विधायक साहिन ने मांग में कटौती की मांग की। माले विधायक ने कार्यपालक सहायक की मांगों को लेकर सदन में सवाल पूछा।
02:57 PM, 10-Mar-2025
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी ने पूछा- सीएम नीतीश बचौल को बुलाकर डांट क्यों नहीं रहे?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक के बयान पर NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा के विधायक के जिस तरह से मुसलमान भाइयों के प्रति बयान दिया है। वह गलत है। भाजपा या बचौल के बाप का राज है क्या? जो मुसलमानों को घर से बाहर निकलने से रोक लें। मुख्यमंत्री कहां है? वह भाजपा के विधायक को बुलाकर डांट क्यों नहीं रहे? तेजस्वी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बचौल यह बिहार है, जान लो। यहां एक मुसलमान को बचाने पांच हिन्दू आएंगे। सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था चले गए हैं। पूरा देश देख रहा है उनकी हालत। सीएम नीतीश कुमार से कुछ होने वाला नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक के बयान पर NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा के विधायक के जिस तरह से मुसलमान भाइयों के प्रति बयान दिया है। वह गलत है। भाजपा या बचौल के बाप का राज है क्या? जो मुसलमानों को घर से बाहर निकलने से रोक लें। मुख्यमंत्री कहां है? वह भाजपा के विधायक को बुलाकर डांट क्यों नहीं रहे? तेजस्वी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बचौल यह बिहार है, जान लो। यहां एक मुसलमान को बचाने पांच हिन्दू आएंगे। सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था चले गए हैं। पूरा देश देख रहा है उनकी हालत। सीएम नीतीश कुमार से कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
02:25 PM, 10-Mar-2025
मंत्री श्रवण कुमार ने दी यह प्रतिक्रिया
सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक व मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिस तरह से जिनकी त्योहार में आस्था है। उनको वैसे मनाना चाहिए। सब मिल जुलकर त्योहार मनाएंगे। हमें आपसी सौहार्द बनाकर रहना चाहिए।
02:11 PM, 10-Mar-2025
तेज प्रताप में कही यह बात
वहीं भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बयान पर पलटवार करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि इस देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई हैं। किसी के कहने से कुछ नहीं होता है। नफरत फैलाने वालों को जनता पहचान चुकी है।
01:32 PM, 10-Mar-2025
मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा विधायक के बयान पर ऐसा कहा
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर के बचौल के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह देश सभी का है, यहां हर धर्म के लोग एक-दूसरे के पर्व और त्योहार खुशी से मनाते हैं, और इसमें कहीं कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा विधायक को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। यह उनकी निजी राय है, इसका एनडीए सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।
01:04 PM, 10-Mar-2025
राबड़ी देवी ने एनडीए सरकार पर बोला हमला
बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष ने भाजपा के होली वाले बयान पर जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री को हिम्मत है तो बिहार के सभी मुसलमान को बाहर निकाल दें और अलग राज्य बनावें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 10-Mar-2025
तीन किस्तों में मिलेगी दो-दो लाश की राशि
राजद विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता (सिकटा) ने पूछा था कि राज्य सरकार ने पांच वर्षों में बिहार के करीब 95 लाख महागरीब परिवारों को जिनकी मासिक आय प्रतिमाह 6 हजार से कम है, उन्हें 2-2 लाख रुपये लघु उद्योगों व अन्य रोजगार के साधनों के लिये सहायता देने की घोषणा की है। उक्त योजना के आलोक में 2023-24 वित्तीय सत्र में बिहार के करीब 50 हजार गरीब परिवारों को ही यह सहायता राशि मिल सकी है, शेष 94 लाख से अधिक परिवारों को उक्त योजना से सहायता राशि नहीं दी गई है। सरकार 4 लाख से अधिक परिवारों को उक्त योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि कबतक देगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत प्रति लाभुक स्वरोजगार हेतु अधिकतम दो लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में तीन किस्तों में दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
12:06 PM, 10-Mar-2025
राजद के वरीय नेता अवध बिहारी ने ललित यादव की पैरवी की
विधानसभा में अध्यक्ष नंद किशोर यादव से राजद के वरीय नेता अवध बिहारी ने ललित यादव की पैरवी की। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन जबरदस्ती से नहीं चलता है। ललित यादव का तरीका गलत था, इसलिए हमने उनकी बात नहीं मानी।
11:49 AM, 10-Mar-2025
आपके कहे अनुसार नहीं चलेगा सदन
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विधायक ललित यादव विधायक अध्यक्ष से बहस करते हुए सदन से निकलने लगे। फिर उनको विधायक अवध बिहारी बुलाकर बैठाये। अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियम के अनुसार ही चलेगा। आपके कहे अनुसार नहीं चलेगा।
11:28 AM, 10-Mar-2025
होली पर सियासी जंग
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मुस्लिम भाइयों से अपील है कि जिन्हें रंग-अबीर से परहेज है वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। साल में 52 बार जुम्मा आता है लेकिन होली एक बार ही आती है। जो मुस्लिम भाई रंग अबीर को बुरा मानते हैं वह अपने घरों में ही रहें। इधर, राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग सौहार्द को बिगाड़ते आए हैं। आज भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं होगा। यह लोग देश को बांटने की राजनीति करते हैं।