Bihar Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच हुआ राज्यपाल का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण
{"_id":"67c1374401aca9bd78071ac7","slug":"bihar-budget-session-2025-live-updates-bihar-vidhan-sabha-cm-nitish-kumar-bihar-vidhan-parishad-news-governor-2025-02-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच हुआ राज्यपाल का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 28 Feb 2025 01:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:31 PM IST
खास बातें
Bihar Budget Session 2025 News in Hindi: आगामी विधानसभा चुनाव होने से पहले नीतीश सकार का अंतिम बजट सत्र है। एनडीए सरकार इस बजट को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश करेगी। वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था, बीपीएससी, नौकरी-रोजगार समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:04 PM, 28-Feb-2025
उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। उन्होंने कहा कि 'वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार का कुल खर्च दो लाख 52 हजार 82 करोड़ रुपए रहा। साल 2023-24 में योजना पर एक लाख एक हजार 83 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। सीएम नीतीश कुमार वाली सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर है। इसी पर सरकार लगातार काम कर रही है।
12:11 PM, 28-Feb-2025
मदरसों को सरकारी सहायता दी जा रही है
राज्यपाल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के मदरसों को सरकारी सहायता दी जा रही है। इसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है। राज्य में धान, गेहूं और मक्का का उत्पादन दोगुना हो गया है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि सात निश्चय योजना के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
11:50 AM, 28-Feb-2025
राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है
राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद से ही राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। राजधानी तक सुदूर इलाकों से पहुंचने का लक्ष्य पांच घंटा कर लिया गया है। सरकार ने बिहार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया है। पंचायती राज, नगर निकायों में 50 प्रतिशत और सभी सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम दी थी। अब समूहों की संख्या की 10 लाख 63 हजार हो गई है। इसमें जीविका दीदियों की संख्या एक लाख 41 हजार से अधिक है। बिहार सरकार ने शुरू से ही वंचित वर्गों के लिए काम किया। इन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई योजना चला रही है।
11:44 AM, 28-Feb-2025
विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है
राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है, जहां जनहित से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श होता है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाये रखें। स्वस्थ बहस और तर्क-वितर्क लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन यह आवश्यक है कि चर्चा मर्यादित और परिणामपरक हो। मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूँ कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार सदन में रखें ताकि जनहित में ठोस निर्णय लिए जा सके। साथ ही मैं सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे सदन में अनुशासन और शिष्टाचार बनाए रखें। किसी भी मुद्दे पर असहमति को तर्कसंगत और मर्यादित भाषा में प्रस्तुत किया जाए, जिससे सदन की गरिमा बनी रहे।

11:37 AM, 28-Feb-2025
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने विपक्ष के विधायकों से किया यह आग्रह
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो चुका है। राज्यपाल का दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे हैं। राज्यपाल बिहार सरकार की उपलब्धित गिना ही रहे हैं कि विपक्ष (भाकपा माले) के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राज्यपाल ने उनसे आग्रह किया कि संबोधन खत्म होने के बाद आप सदन में आपलोग सदन में अपनी बात रखिएगा। फिर भी विपक्ष ने बात नहीं मानी तो राज्यपाल ने मर्यादा में रहने की नसीहत दी।

11:21 AM, 28-Feb-2025
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी विधानसभाध्यक्ष से मिलकर उन्हें बधाई दी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में प्रदर्शन कर रहे वामदल के विधायकों पर भाजपा विधायकों ने तंज कसा और कहा कि आप लोग इसी जंजीर के साथ बेउर जेल चले जाएं। हालांकि, विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उन्हें चुप करा दिया। अब थोड़ी देर बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:58 AM, 28-Feb-2025
हाथ में हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन करते विपक्ष के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
महागठबंधन के विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में हाथ में हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक ने कहा कि भारतीय का अमेरिका में अपमान हुआ है। अमेरिका ने भारतीयों के साथ अन्याया किया है। इस पर मोदी सरकार ने चुप्पी साध ली है।
10:36 AM, 28-Feb-2025
सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को पुष्पगुच्छ भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं। उनके साथ वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार भी दिखे। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर पत्रकारों का अभिनंदन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के चैंबर में गए। यहां सीएम नीतीश ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट गया। सभी लोग बातचीत कर रहे हैं। साढ़े 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
10:03 AM, 28-Feb-2025
भाजपा ने कहा- बिहार का ग्रोथ रेट लगातार डबल डिजिट में है
बजट सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के वित्त मंत्री माननीय सम्राट चौधरी की कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण बिहार के बजट का आकार तीन लाख करोड़ से अधिक का होने जा रहा है, जहां लालू राबड़ी राज्य में बिहार की बजट का आकार मात्र 22 हजार करोड़ रूपया हुआ करता था। बिहार का ग्रोथ रेट लगातार डबल डिजिट में है। डबल इंजन की सरकार में बिहार विकसित राज्य बनकर रहेगा।

09:35 AM, 28-Feb-2025
Bihar Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच हुआ राज्यपाल का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। आगामी चुनाव होने से पहले यह 17वें विधानसभा का अंतिम बजट सत्र है। नीतीश सरकार इस बजट को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश करेगी। वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था, बीपीएससी, नौकरी-रोजगार समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के बाद उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सम्राट चौधरी आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। इधर, नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सात नवनियुक्त मंत्री सदन में पहली बार सदन उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन