{"_id":"6aed6de67acc19386f0dd439","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-factory-firefighters-are-trying-to-extinguish-the-fire-causing-damage-worth-lakhs-of-rupees-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4911871-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग: कई घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू, गाड़ियां और लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग: कई घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू, गाड़ियां और लाखों का सामान खाक
Fri, 06 Nov 2026 12:10 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:10 PM IST
सार
दुर्ग के जामुल में जगदंबा गद्दा और फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कई दमकल टीमें घंटों से आग बुझाने में जुटी हैं। फैक्ट्री में रखे सामान और 2-3 वाहन जल गए, लाखों के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
फॉर्म फैक्ट्री में लगी भीषण आग मौके पर दमकल विभाग मौजूद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में स्थित जगदंबा गद्दा और फॉर्म से फर्नीचर बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। इस घटना से फैक्टरी संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारी कई घंटों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए जिला दमकल विभाग, बीएसपी और जामुल से दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं। दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग बुझाने के लिए फैक्टरी के पीछे की दीवार को भी तोड़ना पड़ा है। फैक्टरी में रखे गद्दे, फॉर्म और 2 से 3 चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए हैं। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि पुलिस मौके पर है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
आग से भारी नुकसान
जगदंबा फैक्टरी में लगी आग से भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। फैक्टरी के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसमें बड़ी मात्रा में गद्दे और फॉर्म शामिल थे, जिनसे फर्नीचर बनाया जाता था। इसके अलावा, फैक्टरी परिसर में खड़ी 2 से 3 चार पहिया गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। संचालक को इस घटना से लाखों रुपये की हानि हुई है।
विज्ञापन
जांच और आकलन
आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग इसकी जांच में जुटे हुए हैं। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारण का पता चलेगा। नुकसान का सही आकलन भी जांच के बाद ही किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

फॉर्म फैक्ट्री में लगी भीषण आग मौके पर दमकल विभाग मौजूद।- फोटो : credit