Surya Grahan 2026 : साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म, दुनिया के कई हिस्सों में दिखा रिंग ऑफ फायर
{"_id":"6993c0bc7c5d190b6b00b1f0","slug":"surya-grahan-2026-in-india-date-timings-sutak-kaal-time-solar-eclipse-effects-surya-grahan-kitne-baje-lagega-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2026 : साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म, दुनिया के कई हिस्सों में दिखा रिंग ऑफ फायर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Tue, 17 Feb 2026 08:01 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:01 PM IST
खास बातें
Surya Grahan in India 2026 Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में देखा गया जिसमें ग्रहण के दौरान रिंक ऑफ फायर का नजारा दिखाई दिया। इस ग्रहण के बाद दूसरा ग्रहण 03 मार्च को लगेगा, जो साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 2026
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:59 PM, 17-Feb-2026
साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद 03 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिसके कारण सूतक काल प्रभावी होगा। देश के कई हिस्सों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।
07:44 PM, 17-Feb-2026
सूर्य ग्रहण के बाद करें यह कार्य
सूर्य ग्रहण के बाद घर में झाड़ू लगाएं और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। माना जाता है कि इस कार्य को करने से घर में सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन
07:32 PM, 17-Feb-2026
Chandra Grahan 2026: 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद 03 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिसके कारण सूतक काल प्रभावी होगा। देश के कई हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।07:18 PM, 17-Feb-2026
सूर्य ग्रहण के बाद करें दान
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर पूजा-अर्चना करें। श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को चना, गेहूं, गुड़ और दाल का दान करें। इसके अलावा केले, बेसन के लड्डू और पेड़े का भी दान करना चाहिए। लाल रंग के वस्त्र, दूध और चावल का भी दान कर सकते हैं।07:07 PM, 17-Feb-2026
Surya Grahan 2026: कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण ?
दुनिया के कई देशों में सूर्य ग्रहण के दौरान वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा दिखाई दिया, जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। सूर्य ग्रहण का चरम काल अब समाप्त हो चुका है और यह ग्रहण शाम 07 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा।06:44 PM, 17-Feb-2026
साल का पहला सूर्य ग्रहण और रिंग ऑफ फायर
अंटार्कटिका में दिखा रिंग ऑफ फायर का नजारा🚨 10 days until the first solar eclipse of 2026 🤩
— Latest in space (@latestinspace) February 7, 2026
On Feb. 17, a rare annular “ring of fire” will appear in the sky, but only visible for those in Antarctica pic.twitter.com/yrSrOhEZtA
विज्ञापन
विज्ञापन
06:41 PM, 17-Feb-2026
Solar Eclipse 2026: इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल
भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सका है, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं है। सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले और जबकि चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल को अशुभ माना जाता है।06:32 PM, 17-Feb-2026
Surya Grahan 2026: दुनिया के कई हिस्सों में दिखा रिंग ऑफ फायर
दुनिया के कई देशों में आज साल का पहला सूर्य ग्रहण देखा गया। इस दौरान कई जगहों पर रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिला। इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जिसमें यह नजारा तब बनता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य की बीच पहुंचकर सूर्य के बीच वाले हिस्सों को ढक लेता है। जिसमें केवल सूर्य का बाहरी चमकदार आकृति दिखाई देती है।06:23 PM, 17-Feb-2026
Surya Grahan 2026 Timing: कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण?
- सूर्य ग्रहण आज दोपहर में 3:26 बजे शुरू हुआ था।
- इस दौरान शाम 5.42 बजे ग्रहण अपने चरम पर रहा
- एक घंटे बाद यह ग्रहण समाप्त होने वाला है।
- शाम 07: 57 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
06:11 PM, 17-Feb-2026
Annular Solar Eclipse 2026: कंकण सूर्य ग्रहण
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच सूर्य की रोशनी आंशिक या पूर्ण रूप से लगती है, तब सूर्य ग्रहण बनता है। लेकिन हर सूर्य ग्रहण वैसा नहीं होता। यदि ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी से अधिक दूरी पर हो, तो वह आकार में छोटा तथा सूर्य में दिखाई देता है
ऐसी स्थिति में सूर्य का मध्य भाग चंद्रमा से ढका हुआ है, जबकि उसकी बाहरी चमक दिखाई देती है। यह दृश्य अग्नि की अंगूठी या चमकती हुई वस्तु जैसा प्रतीत होता है। इसी कारण से इसे कंकण सूर्य ग्रह, वलयाकार सूर्य ग्रह कहा जाता है।
ऐसी स्थिति में सूर्य का मध्य भाग चंद्रमा से ढका हुआ है, जबकि उसकी बाहरी चमक दिखाई देती है। यह दृश्य अग्नि की अंगूठी या चमकती हुई वस्तु जैसा प्रतीत होता है। इसी कारण से इसे कंकण सूर्य ग्रह, वलयाकार सूर्य ग्रह कहा जाता है।