फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, ग्रहण के बाद ज़रूर करें ये काम

Mon, 25 Mar 2024 03:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 03:16 PM IST
खास बातें

Chandra Grahan in India 2024 Lunar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi:  आज लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। चंद्र ग्रहण प्रात: 10 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ हुआ था।  साल 2024 का पहला ग्रहण, 03 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो गया है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 25 March 2024 in India Date Timings Sutak Kaal Time Lunar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay
चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 Live - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

03:04 PM, 25-Mar-2024

चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, करें ये कार्य

  • चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है। 
  • ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।  चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, करें ये कार्य
  • धार्मिक मान्यता है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से ग्रहण से आई नकारात्मकता और इसके दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। 
  • स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।  
  • अब भोजन या जो भी आपकी खाने पीने की चीजें हैं, उस पर गंगाजल छिड़कें। 
  • मंदिर अवश्य जाएं। 
  • इसके बाद जरूरतमंदों को  कुछ वस्तुओं का दान ज़रुर करें। 
02:33 PM, 25-Mar-2024

तुला से मीन राशि वालो तक करें ये उपाय

  • तुला राशि वाले सभी लोग ग्रहण काल के दौरान श्री सूक्त का 11 बार पाठ करें।  ग्रहण के बाद सफेद चावल, वस्त्र, मिश्री तथा खिचड़ी जरूरतमंद लोगों को दान करें। 
  • वृश्चिक राशि वाले सभी लोग ग्रहण काल के दौरान हनुमान चालीसा का तथा बजरंग बाण का पाठ करें।  ग्रहण के बाद कम से कम 11 लोगों को मीठा दलिया दान करें।  
  • धनु राशि वाले सभी लोग ग्रहण काल के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ग्रहण के बाद गाय को केला खिलाएं। 
  • मकर राशि के सभी लोग ग्रहण काल के दौरान सुंदरकांड का पाठ करें।  ग्रहण के बाद जरूरतमंद लोगों को तिल के लड्डू का दांन करें। पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं। 
  • कुंभ राशि के सभी लोग ग्रहण काल के दौरान हनुमान बाहुक का 3 बार पाठ करें। ग्रहण के बाद तिल के लड्डू के साथ साथ अन्न का भी दान करें।  
  • मीन राशि के सभी लोग ग्रहण काल के दौरान 3 बार नारायण स्तोत्र का पाठ करें। ग्रहण के बाद गाय को केला गुड़ खिलाएं। 
विज्ञापन
02:01 PM, 25-Mar-2024

चंद्रग्रहण का दुष्प्रभाव कम करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय 

  • मेष राशि वाले ग्रहण के बाद लाल कपड़ा/लाल मसूर की दाल/ सबूत हल्दी आदि का दान करें।  
  • वृषभ राशि वाले ग्रहण के बाद हल्के गुलाबी कपड़े और साबुत चावल का दान करें। 
  • मिथुन राशि वाले कम से कम 5 गायों को हरा चारा खिलाएं। हरी मूंग,हरे कपड़े का दान करें।   
  • कर्क राशि वाले लोग चंद्र ग्रहण के बाद जरूरतमंद लोगों को सफेद कपड़े का दान करें। शिव के मंत्र का जाप करते रहे।   
  • सिंह राशि वाले सभी लोग चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।  गेहूं, गुड़ और कपड़ों का दान करें।  
  • कन्या राशि वाले सभी लोग चंद्र ग्रहण के दौरान अपने माता पिता की सेवा करें।  जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी आदि का दान करें।  
01:40 PM, 25-Mar-2024

कब समाप्त हो रहा है चंद्र ग्रहण 

100 साल बाद होली पर ग्रहण की स्थिति बनी हुई है। देश के कुछ स्थानों पर ग्रहण को लेकर सावधानियां बरती जा रही है। चंद्र ग्रहण प्रात: 10 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ हुआ था।  साल 2024 का पहला ग्रहण, 03 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। 
01:22 PM, 25-Mar-2024

इन चीज़ों का भी करें दान

सफेद वस्त्र का दान
चंद्र ग्रहण के बाद आप सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ फलदायी होता है और चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है। 

 मोती और चांदी का दान
अगर संभव हो तो इस दिन आप मोती और चांदी का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
12:55 PM, 25-Mar-2024

चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें इन चीज़ों का दान 

सफेद चीजों का दान
सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस दिन सफेद चीजें दान करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है। 

दूध का दान
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद आप दूध या दूध से बनी मिठाई का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

चावल का दानचावल का दान
चंद्र ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव कम होता है। साथ ही धन और व्यापार बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 25-Mar-2024

ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ सों सोमाय नमः 
  • ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
  • ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
12:10 PM, 25-Mar-2024

चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे शिशु पर क्या होता है ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए लोग ऐसा मानते हैं कि इस दौरान बच्चे का जन्म उसके जीवन और हितों के लिए हानिकारक होगा। ग्रहण का प्रभाव बच्चे के जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे के जीवन में परेशानियां ही आती है, क्योंकि सभी ग्रहण दुर्भाग्यपूर्ण फल नहीं देते हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार जिन बच्चों का जन्म ग्रहण के दौरान होता है, उनके अंदर नेतृत्व क्षमता अधिक होती हो। ऐसे बच्चे न सिर्फ कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं बल्कि हर क्षेत्र में अपना परचम भी लहराते हैं। हालांकि फिर भी आप चाहें तो इसके दोष को कम करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।
11:40 AM, 25-Mar-2024

चंद्र ग्रहण दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय

  • कुंवारी लड़कियों को सफेद वस्त्र और खीर भेंट करें।
  • गायत्री और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • पूर्णिमा के दिन व्रत करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • पूर्णिमा की रात चांदी के बर्तन में रखे दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पिएं।
  • सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • सोमवार के दिन अन्न का दान करें।
  • प्रत्येक सोमवार को ॐ चन्द्राय नमः का 108 बार जाप करें।
  • जरूरतमंद लोगों को दूध का दान करें। 
11:21 AM, 25-Mar-2024

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पल रहे बच्चे पर पड़ता है।
  • साथ ही गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को हनुमान चालीसा या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सभी संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
  • साथ ही इस समय अपने इष्टदेव का स्मरण करना भी शुभ होता है। वहीं चंद्र ग्रहण के समापन के बाद स्नान करें और फिर साफ वस्त्र पहनें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed