फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024 : देखें साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की तस्वीरें और अब अगला ग्रहण कब ?

Wed, 18 Sep 2024 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2024 11:44 AM IST
खास बातें

Chandra Grahan in India 2024 Lunar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण था। इस ग्रहण की शुरुआत आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट से हुई और समापन 10 बजकर 17 मिनट पर हुआ। दुनिया के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण देखा गया।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 Live Lunar Eclipse Date Time in India Chandra Grahan Sutak Kaal Kitne Baje Lagega
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:37 AM, 18-Sep-2024

Chandra Grahan 2024: अब कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण ?

साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण अब समाप्त होगा है। अब अगला चंद्र ग्रहण 13 मार्च 2025 को लगेगा और यह एक पूर्ण  चंद्र ग्रहण होगा। 

10:34 AM, 18-Sep-2024

आंशिक चंद्र ग्रहण...उत्तरी डेवोन, ब्रिटेन में

विज्ञापन
10:31 AM, 18-Sep-2024

पश्चिमी एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई दिया।

10:28 AM, 18-Sep-2024

चंद्र ग्रहण जैसा कि न्यूयॉर्क में देखा गया

10:27 AM, 18-Sep-2024

दुनिया के कई हिस्सों में देखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा,देखें तस्वीरें

10:20 AM, 18-Sep-2024

चंद्र ग्रहण के बाद अगला ग्रहण कब ?

इस ग्रहण के बाद अब साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को लगेगा। यानी 15 दिनों के अंतराल पर फिर से ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 AM, 18-Sep-2024

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और उपाय

  • राहु के बीज मंत्र: “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।
  • चंद्रदेव को कुंडली में बली करने के लिए भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का लगातार स्मरण और माला से जाप करें।
  • भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम सुनें 
09:29 AM, 18-Sep-2024

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है, इस वजह से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। जब भी चंद्र ग्रहण लगता है और उसका सूतक काल अगर मान्य होता है उस दौरान कुछ कार्य करना वर्जित माना गया है। 

- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है। 
- ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे और देवी-देवताओं की मूर्तियों का छूना वर्जित होता है।
- चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में स्पर्श काल से लेकर मोक्ष काल तक शुभ कार्यो को करना वर्जित माना गया है।
- ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा करना वर्जित माना गया है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
 
09:15 AM, 18-Sep-2024

Chandra Grahan 2024: मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा पांचवें और यह ग्रहण आपके पहले भाव में हो रहा है। इसलिए आपके पहले भाव में राहु-चंद्रमा की युति से आपको सावधान रहना होगा। आपको आज कुछ बदनामी का डर भी सता सकता है। 
08:52 AM, 18-Sep-2024

Chandra Grahan 2024: कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रहना होगा। राहु-चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा। लेकिन आज आपको अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहने की जररूत है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed