फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   yogasan benefits for women must add in her daily routine

काम के व्यस्तता से कुछ समय चुराएं अपने लिए, महिलाएं जरूर करें ये योगासन

Tue, 02 Mar 2021 03:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
yogasan benefits for women must add in her daily routine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादातर महिलाएं दिनभर के काम से खुद के लिए समय नहीं निकालना चाहती। जिसका नतीजा होता है कि जल्दी ही वो मोटापे के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और घुटने के दर्द जैसी समस्याओं से घिर जाती हैं। योग इन सारी समस्याओं का स्थाई इलाज है। खुद को स्वस्थ और महिलाओं की शारीरिक तकलीफों से खुद को दूर रखना है तो दिनभर के व्यस्त समय से खुद के लिए समय निकालिए और इन योगासन को जरूर करें। 

विज्ञापन

बालासन

वो महिलाएं जो योग की शुरूआत करना चाहती हैं उन्हें बालासन जरूर करना चाहिए। ये योगासन शरीर को लचीला बनाने में मदद करने के साथ ही आसानी से हो जाता है। वहीं बालासन करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव को भगाने में मदद। 

विज्ञापन

मलासन

पैरों और जांघों की हड्डियों को मजबूती देनी है तो कुछ देर मलासन करें। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर उसपर सीधा खड़े हो जाएं। फिर घुटनों को मोड़ते हुए और हाथों को नमस्ते के पोज में करते हुए बैठे। ध्यान रहे की घुटनों के बीच दूरियां बनी रहें। इस आसन को करने से पैरों में या जांघों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्षासन

खड़े होकर किया जाने वाला ये आसन संतुलन बनाने में मदद करता है। दिमाग को शांत कर शरीर का संतुलन बनाने वाला आसन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए मैट बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर एक पैर को उठाकर दूसरे पैर के घुटनों के पास सटाकर खड़े हो जाएं। फिर एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed