फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Yoga For Beginners Subah Uthakar sabse pehle kaun sa yoga karna chahie

Yoga Tips: सबसे पहले कौन सा योग करें? जानिए इसके फायदे और अभ्यास का सही तरीका

Fri, 14 Feb 2025 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Feb 2025 10:09 AM IST
सार

शुरुआत में कुछ सरल लेकिन प्रभावी योगासन करने चाहिए, जो शरीर को स्ट्रेच करें, मांसपेशियों को रिलैक्स करें और मानसिक शांति दें। 

विज्ञापन
Yoga For Beginners Subah Uthakar sabse pehle kaun sa yoga karna chahie
सबसे पहले कौन से योग करे? - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Yoga For Beginners: अगर आप योग की शुरुआत  करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन सा योगासन सबसे पहले करें, तो चिंता न करें। योगाभ्यास की सही शुरुआत करना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर लचीला बने, सांसों का नियंत्रण हो और मन शांत रहे। योग की शुरुआत में कुछ सरल लेकिन प्रभावी योगासन करने चाहिए, जो शरीर को स्ट्रेच करें, मांसपेशियों को रिलैक्स करें और मानसिक शांति दें। अगर आप रोज ये योगासन करते हैं तो शरीर स्वस्थ रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। आइए जानते हैं सबसे पहले कौन सा योग करें और इसके फायदे।  

विज्ञापन


सुखासन 

अगर आप योग शुरू कर रहे हैं, तो सबसे पहले सुखासन करें। यह ध्यान और गहरी सांसों पर फोकस करने में मदद करता है।  

फायदे

  • मानसिक तनाव और चिंता कम होती है।  
  • फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।  
  • शरीर और मन को रिलैक्स करता है।  

 

विज्ञापन


अभ्यास का सही तरीका
  

  • किसी शांत और हवादार जगह पर योग मैट बिछाएं।  
  • पालथी मारकर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें।  
  • हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।  
  • 5-10 मिनट तक ध्यान करें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।  

ताड़ासन 

योग की शुरुआत ताड़ासन से करना अच्छा रहता है, क्योंकि यह शरीर को स्ट्रेच करता है और बैलेंस सुधारता है।  

फायदे
 

  • शरीर का संतुलन और पॉश्चर सुधरता है।  
  • हाइट बढ़ाने में मदद करता है (बच्चों के लिए फायदेमंद)।  
  • पूरे शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है।  


अभ्यास का सही तरीका
 

  • सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को थोड़ा-सा खोल लें।  
  • दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और उंगलियों को इंटरलॉक करें।  
  • धीरे-धीरे एड़ी उठाएं और शरीर को ऊपर खींचें।  
  • कुछ सेकंड होल्ड करें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।  
  • इस आसन को 5-7 बार दोहराएं।  

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed