फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करने के लिए घर में करें ये योगासन, फैट होगा दूर

Mon, 01 Feb 2021 07:56 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 01 Feb 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
Yoga for weight loss
नियमित रूप से योग करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आज के समय में वजन बढ़ना आम बात हो गई है। गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्या बहुत अधिक बढ़ने लगी है। वजन बढ़ने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। अधिक वजन के कारण कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरहों के उपाय अपनाते हैं।



कई लोग वजन कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। आप घर में रहकर भी वजन कम कर सकते हैं। नियमित रूप से योग करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिनको करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

Yoga for weight loss
चक्रासन का अभ्यास करने से स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चक्रासन

  • चक्रासन का अभ्यास करने से स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है। चक्रासन करने से फैट कम होता है। इस आसन को करने से आप वजन को कम कर सकते हैं। 

कैसे करें चक्रासन

  • पैरों को मोड़कर जमीन पर लेट जाएं।
  • अब हाथों से पैरों के ठखनों को पकड़ें और अपनी तरफ खीचें।
  • अब पैरों को उसी अवस्था में रहने दें और हाथों को मोड़कर पंजों को सिर के बगल में रख दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी उंगलियां कंधे की ओर फैली होनी चाहिए।
  • इसके बाद अपने शरीर के मध्य भाग को उठाएं।
  • हाथ और पैर जमीन की तरफ होने चाहिए और बाकी शरीर उठा होना चाहिए।
Yoga for weight loss
नौकासन को करने से वजन को कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नौकासन

  • नौकासन को करने से वजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

कैसे करें नौकासन...

  • सबसे पहले दंडासन की अवस्था में बैठें।
  • अब पैरों को फैला लें।
  • इसके बाद कमर से ऊपर के हिस्से को एक दम सीधा रखें और हाथों को कमर के पीछे जमीन पर रख लें।
  • पीठ को पीछे की तरफ झुकाएं।
  • अब हाथों की कोहनियों को मोड़ लें।
  • आपने पैरों को भी घुटने से मोड़ लेना है।
  • कुल्हे और हाथ-पैर के पंजे जमीन से सटे होने चाहिए।
  • इसके बाद पैर को हवा में ऊपर की तरफ ले जाएं और घुटनों को सीधा रखें।
  • अब हाथों को घुटनों की सीध में फैला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for weight loss
वीरभद्रासन को करने से शरीर का फैट कम होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वीरभद्रासन

  • वीरभद्रासन को करने से शरीर का फैट कम होता है। 

कैसे करें वीरभद्रासन...

  • सबसे पहले आपने सावधान की मुद्रा में खड़े होना है।
  • अब पैरों को ढाई से तीन फुट तक फैला लें।
  • इसके बाद दोनों हाथों को कंधे की सीध में ऊपर की तरफ ले जाएं और हथेली को खुली रखें।
  • सीधे पैर के पंजे को 90 डिग्री मोड़ लें। 
  • कमर को भी पंजे की दिशा में मोड़ लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपके दोनों हाथ एक सीध में होने चाहिए।
  • इसके बाद आपने सीधे पैर के घुटने को मोड़ लेना है और कमर को नीच की तरफ ले जाना है। इस समय आपका दूसरा पैर सीधा होना चाहिए और गर्दन ऊपर हाथों की तरफ मुड़ी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Yoga for weight loss
भुजंगासन का अभ्यास करने से वजन को कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भुजंगासन

  • भुजंगासन का अभ्यास करने से वजन को कम किया जा सकता है। 

कैसे करें भुजंगासन...

  • सबसे पहले आपने पेट के बल लेटना है।
  • अब माथे को जमीन पर रखें और दोनों पैरों के पंजों और एड़ियों को मिलाएं।
  • अपनी हथेलियों को छाती के पास कंधों के नीचे जमीन पर रखें।
  • इसके बाद सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़कर कंधों व छाती को भी ऊपर की उठाएं।
  • अब हथेलियों से जमीन को दबाएं और शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इसके बाद अपनी कमर को धीरे- धीरे पीछे की तरफ मोड़ें।
  • अपने शरीर के अगले हिस्से को नाभि तक उठाएं और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed