फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: जानिए ब्लड सर्कुलेशन के लिए कितना फायदेमंद है योगाभ्यास? किन आसानों से मिलता है लाभ

Tue, 27 Feb 2024 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 27 Feb 2024 09:12 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits For Blood Circulation Process news in Hindi
रक्त संचार प्रवाह बढ़ाने वाले योगासन - फोटो : Pixabay

सभी अंगों के सुचारू रूप से काम करने और सेहत के लिए शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त की जरूरत होती है। शरीर में रक्त संचार में आने वाली बाधा जान का जोखिम कर सकती है। हालांकि खराब जीवनशैली और समय के साथ बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता के कारण रक्त संचार प्रभावित होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में रक्त संचरण प्रभावित होने से कोशिकाओं के खराब होने की संभावना हो सकती है। इसलिए शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए कुछ उपायों को करने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है। योगाभ्यास रक्त संचार को बढ़ावा देने के साथ ही कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। कुुछ खास योगासन का नियमित अभ्यास शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय रखने के साथ ही रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं रक्त संचरण के लिए योगाभ्यास कितना फायदेमंद है और किस आसनों से रक्त संचार बेहतर बनता है।

 

Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits For Blood Circulation Process news in Hindi
ताड़ासन योग का लाभ - फोटो : Pixabay

ताड़ासन का अभ्यास

शरीर में रक्त के संचरण को बढ़ाने के लिए ताड़ासन का अभ्यास बेहतर विकल्प है। ताड़ासन करने से एनर्जी बेहतर होती है और शरीर की मुद्रा में सुधार होता है। इसलिए रोजाना 5-10 मिनट तक रोजाना स्वास्थ्य लाभ के लिए ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए।

Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits For Blood Circulation Process news in Hindi
कैट काऊ पोज के लाभ - फोटो : istock

कैट-काऊ पोज

कैट काऊ पोज का अभ्यास पीठ और स्पाइनल कॉलम में रक्त संचार को बढ़ाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कैट काऊ पोज के नियमित अभ्यास से शरीर की मुद्रा और संतुलन में सुधार होता है। इसके साथ ही रीढ़ और गर्दन मजबूत होती है और तनाव दूर होता है। शांत मन और रक्त संचार के बेहतर प्रवाह के लिए कैट काऊ पोज का अभ्यास लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits For Blood Circulation Process news in Hindi
अधोमुख शवासन - फोटो : Pixabay

अधोमुख शवासन

शरीर के रक्त संचरण को बनाए रखने और मस्तिष्क व ऊपरी धड़ में रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए अधोमुख शवासन योग फायदेमंद होता है। योग के नियमित अभ्यास से सिर में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है। शरीर की कई मांसपेशियां सक्रिय बनती हैं। अधोमुख शवासन का अभ्यास हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits For Blood Circulation Process news in Hindi
रक्त संचरण के लिए योग - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed