फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: चेहरे पर बढ़ती चर्बी से हैं परेशान, तो करें ये चार फेस योगा, मिलेंगे कमाल के फायदे

Fri, 17 Sep 2021 10:46 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
today yoga These four yoga poses reduce the fat on your face and get rid of the problem of double chin
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Image Source: File Photo

आज के दौर में खुद को फिट बनाए रखना चुनौती जैसा है। अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान की आदतों की वजह से अंगों पर अनचाही चर्बी बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से शरीर शरीर बैडोल लगने लगता है। इसी तरह चेहरे के हिस्सों पर चर्बी बढ़ना भी एक आम समस्या है। आजकल लोग अपने चेहरे पर होने वाली डबल चिन की समस्या से परेशान हो जाते हैं। इसकी वजह से चेहरा भद्दा नजर आने लगता है। चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं लेकिन इन सब का कोई खास फायदा नहीं होता है। जिस तरह से योग पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह आप कुछ फेस योगा करके चेहरे की मांसपेशियों की चर्बी को कम कर सकते हैं, जिससे आपका चेहरा सुंदर और जवां बना रहता है। जानते हैं फेस योगा, जो दिलाएंगे आपको चेहरे की अनचाही चर्बी से छुटकारा।

 

 

today yoga These four yoga poses reduce the fat on your face and get rid of the problem of double chin
pout - फोटो : istock
पहला योग

इस फेस योगा को करने के लिए अपने गालों को अंदर की ओर करना है जिस तरह से आप सेल्फी लेते समय पाउट बनाते हैं। इस अवस्था में आप अपने चेहरे को करीब 30 सेकेंड या उससे अधिक समय तक भी (अपनी क्षमता के अनुसार) रख सकते हैं। इसके बाद कुछ देर अपने चेहरे को आराम दें और फिर दोबारा इसी तरह चार से पांच बार इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

today yoga These four yoga poses reduce the fat on your face and get rid of the problem of double chin
, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दूसरा फेस योगा

इसे करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। अपने घुटनों को मोड़ लें और अपने हाथों को जांघों पर रखें। अपनी पीठ को सीधा रखें। अब जितना हो सके अपने मुंह को खोलें और जीभ को बाहर निकालें। अब एक गहरी सांस लें और छोड़ें। इसे भी चार से पांच बार दोहराएं। इस योग को करते समय ध्यान रखें कि अपने चेहरे की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
today yoga These four yoga poses reduce the fat on your face and get rid of the problem of double chin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तीसरा फेस योगा

इस योग को करने के लिए अपने मुंह में हवा भर लें जिस तरह मुंह में पानी भरते हैं। अब कुल्ला करने के लिए जिस तरह मुंह में पानी घुमाते हैं उसी प्रकार करें। मुंह में हवा को दांए से बाएं और ऊपर की ओर घुमाएं। इसी तरह से लगभग 30 सेकेंड करें, इसके बाद सांस छोड़ दें। कुछ सेकंड रुकने के बाद दोबारा इसी प्रक्रिया को दोहराएं और पांच बार इसी तरह करें।

विज्ञापन
today yoga These four yoga poses reduce the fat on your face and get rid of the problem of double chin
double chin face yoga - फोटो : istock

चौथा फेस योगा लुक अप

अगर आपको डबल चिन की समस्या है तो ये योगा आपके लिए बहुत फायदेमंद रहता है।

सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने दोनों हाथ को अपने जांघ पर रख लें। जैसे वज्रासन में बैठते हैं। कंधों को रिलैक्स रखें और जबड़ों को फैलाएं। अब अपने चेहरे को ऊपर करें यानी आसमान की ओर देखें। लगभग दस सेकंड तक अपने चेहरे को इसी अवस्था में रखें। वापस अपने चेहरे को नीचे ले आएं। इसी प्रक्रिया को चार से पांच बार दोहराना है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed