फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Today yog these yoga asanas for hair fall control and hair growth

आज का योग: झड़ते बालों से हैं परेशान तो रोजाना करें ये योगासन, बाल बनेंगे घने, लंबे और चमकदार

Fri, 24 Sep 2021 12:00 PM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 24 Sep 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Today yog these yoga asanas for hair fall control and hair growth
HAIR - फोटो : Istock

आज के समय में बिगड़ती दिनचर्या और अनुचित खान-पान की वजह से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है। परिणाम स्वरुप कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बालों के झड़ने, बेजान होने के पीछे का कारण भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इसके अलावा काम के बढ़ते तनाव की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। लोग अपने झड़ते बालों को रोकने के लिए घरेलू उपचार से लेकर कई तरह के महंगे उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं। आजकल लोग शरीर को फिट रखने के लिए तो योग करते हैं लेकिन जब बात बालों और त्वचा की आती है तो वे इसपर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आपको बता दें कि योग करने से शरीर को ही नहीं बल्कि आपके बालों और त्वचा को भी बहुत फायदे मिलते हैं। अगर आप झड़ते और कमजोर बालों से परेशान हैं तो कुछ योगासन करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं इसके साथ ही आपके बाल घने, लंबे और चमकदार भी बनते हैं तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में।

विज्ञापन

Today yog these yoga asanas for hair fall control and hair growth
शीर्षासन - फोटो : iStock
शीर्षासन

इस आसन को करने से आपके सिर की ओर रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। इससे आपको तनाव दूर करने में सहायता तो मिलती ही है इसके साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। आपकों झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है। यही नहीं यह आसन करने से असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या भी दूर होती है। अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो शीर्षासन कर सकते हैं। हालांकि यह आसन थोड़ा कठिन होता है लेकिन अभ्यास करते करते आप कुछ समय बाद यह आसन आराम से कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्षासन की विधि
  • सबसे पहले अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाएं और फिर नीचे झुकते हुए अपने सिर को नीचे की ओर रखें। 
  • अब अपने शरीर का संतुलन बनाते हुए अपने पैरों को ऊपर ले जाएं।
  • इस अवस्था में आपको सिर के बल खड़ा होना होता है।
  • कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद वापस संतुलन बनाते हुए सीधे हो जाएं।
  • इस आसन में संतुलन बनाना बेहद जरूरी है इसलिए शुरुआत में आप इस आसन को दीवार के सहारे करना शुरू करें।

 

 

 

विज्ञापन

Today yog these yoga asanas for hair fall control and hair growth
अधोमुख आसन - फोटो : social media
अधोमुख श्वानासन

इस आसन को अधोमुखी श्वानासन ये अधोमुखी मुद्रा के नाम से जाना जाता है। इस आसन को करने से  आपके बालों की जड़ों तक उचित मात्रा में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। यही कारण है कि झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाने में ये आसन मददगार है। इसके अलावा भी इस आसन को करने से कई सारे लाभ होते हैं। ये आसन आपके रक्तसंचार को बेहतर करेगा और झड़ते बालों की समस्या से निजात भी दिलाएगा।

 

जानिए आसन करने की विधि

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और शरीर को आगे झुकाते हुए अपने हाथों से धरती को छुएं।
  • अपने हाथों को आगे की बढ़ाते हुए सिर को जमीन के पास लें जाएं।
  • इस मुद्रा में 30 से 40 सेकेंड तक रहने के बाद वापस सीधे खड़े हो जाएं।

 

 

Today yog these yoga asanas for hair fall control and hair growth
बालासन - फोटो : social media
बालासन

ये आसन पेट से संबंधित समस्याओं और तनाव से छुटकारा दिलाने में सहायक है। पेट की समस्याएं और तनाव में दोनों ही बाल झड़ने के कारणों में शामिल हैं, क्योंकि पाचन में समस्या होने से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है जिसका असर हमारे बालों की ग्रोथ पर भी पड़ता है। तो वहीं बाल झड़ने का मुख्य कारण कई बार तनाव होता है। अगर आप झड़ते बालों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं और अपने बालों की ग्रोथ को अच्छा करना चाहते हैं तो ये आसन आपके लिए फायदेमंद है।

 

 

आसन करने का तरीका की 

  • इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए गहरी सांस लें।
  • अब बैठे हुए ही सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • इस अवस्था में आपका सिर जमीन पर लगा हुआ रहता है और आपका पेट आपकी जांघों पर रहता है।

 

Today yog these yoga asanas for hair fall control and hair growth
वज्रासन - फोटो : social media

वज्रासन
ये सभी आसनों से सरल आसन है इसके साथ ही ये एकमात्र ऐसा आसन है जिसे खाने के बाद किया जा सकता है। ये आसन मुख्य रुप से पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। दरअसल पाचन सही तरह से न होने के कारण शरीर को उचित पोषण नहीं मिलता है और हमारे बाल पतले होने लगते हैं। वज्रासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाने के पोषण तत्व अच्छी तरह से अवशोषित होते हैं, जिससे आपके बाल घने और लंबे होते हैं।

वज्रासन की विधि- 

  • सबसे पहले घुटनों को मोड़कर सीधे बैठ जाएं।
  • इस मुद्रा में आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधीइ रहनी चाहिए।
  • इस बात का भी ध्यान रखें की शरीर को पीछे का ओर न ताने, केवल सीधा ही रखें।
  • अब अपने दोनों हाथों को जांघों पर रख लें।
  •  कम से कम 30 से 40 सेकंड तक इसी मुद्रा में बैठे रहें।
  •  अभ्यास हो जाने पर आप इस अवधि को बढ़ा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed