फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Sleeping, love and music eliminates the fear of heart attack, know how

हार्ट अटैक की आशंका को खत्म कर देती है नींद, मोहब्बत और संगीत, जानिए कैसे?

Sun, 20 May 2018 06:01 PM IST
नाज खान
नाज खान Updated Sun, 20 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Sleeping, love and music eliminates the fear of heart attack, know how

‘आर्काइव्स ऑफ इंटरनेशनल मेडिसिन’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, सप्ताह में कुछ दिन दोपहर में करीब 30 मिनट की झपकी भी हार्ट अटैक होने की आशंका को लगभग 37 फीसदी तक कम करती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दोपहर की नींद से तनाव कम होता है, यह दिल के लिए राहत की बात है।

विज्ञापन


खुशियों को पालते रहिए
यह बात कुछ शोध में भी साबित हुई है कि पशुओं का साथ व्यक्ति के अवसाद और तनाव को कम करता है। सकारात्मक जिंदगी जीने में इंसानों की मदद करता है। तेजी से हो रहे बदलावों में, जहां व्यक्ति भावनात्मक तौर पर खुद को अकेला पाता है, वहीं पशुओं का साथ उसे सुकून और प्यार बांटने का एक जरिया मुहैया कराता है।
विज्ञापन


ऐसे में उसका दिल तनावमुक्त रहता है और खेल, सैर जैसे काम उसे सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पशु पालने से सेहत में सुधार होता है। नियमित तौर पर पालतू कुत्तों के साथ खेलने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और तनाव को बढ़ाने वाला हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है। वहीं, टहलने की आदत से शरीर को धूप लगती है। इससे शरीर विटामिन की उचित मात्रा सोख लेता है, जो सेहतमंद दिल के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत और आपका दिल
संगीत न सिर्फ दिमाग को सुकून देता है, बल्कि इंसान को अकेलेपन के माहौल से बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसका जुड़ाव व्यक्ति की भावनाओं से होता है। इसलिए यह मनोवैज्ञानिक तौर पर भी प्रभाव डालता है। मनपसंद संगीत दिल को तनावमुक्त करने में भी मदद करता है। मीठी धुन में संगीत सुनने से तनाव दूर होता है। इससे मन को शांति मिलती है, बढ़ी हुई हृदय गति भी ठीक हो जाती है। संगीत सुनने से दिमाग की रक्त कोशिकाएं पुन: सक्रिय हो जाती हंै और नींद न आने की समस्या भी खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed