{"_id":"5a012e0c4f1c1bd9538bb752","slug":"pan-mudra-yoga-beneficial-in-pain-of-migraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मुद्राः माइग्रेन का दर्द जड़ से गायब कर देगा ये आसन","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
पान मुद्राः माइग्रेन का दर्द जड़ से गायब कर देगा ये आसन
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
माइग्रेन का मुख्य कारण है- थकान, अनावश्यक चिंता, अत्यधिक शोर, तनाव, अपर्याप्त नींद, शराब का अधिक सेवन, घबराहट, दर्दनिवारक दवाओं का सेवन और कमजोर पाचन-तंत्र। फोन पर देर तक बात करने से भी माइग्रेन होता है। इसका सिरदर्द बहुत असहनीय होता है, जिसका असर प्रायः जीवन भर रहता है।
विज्ञापन
यदि शरीर को पर्याप्त आराम दिया जाए, तो माइग्रेन स्वतः भी ठीक हो जाता है। ध्यान, सम्मोहन और नियमित भोजन से भी माइग्रेन दूर होता है। इसमें पानमुद्रा उपयोगी है। दोनों हाथों के अंगूठों और तर्जनी उंगलियों के ऊपरी हिस्सों को आपस में मिला लें। शेष तीनों उंगलियां सीधी रहें, साथ ही एक-दूसरे से अलग भी रहें। हथेलियों की दिशा नीचे की ओर हो। 15 से 45 मिनट तक इसका अभ्यास करें।
विज्ञापन