फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Know about anaphylactic shock and its Symptoms, Causes and Treatments

क्या है ऐनफलैक्टिक शॉक के लक्षण, जीवन के लिए खतरा बन सकती है यह बीमारी

Tue, 26 Jun 2018 11:40 AM IST
डॉ. सचिन अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ
डॉ. सचिन अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ Updated Tue, 26 Jun 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Know about anaphylactic shock and its Symptoms, Causes and Treatments
शरीर में कुछ कारणों से कुछ मामलों में गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया जन्म लेती है, जो जीवन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। एनाफिलेकि्टक शॉक उन्हीं में से एक है।एलर्जी एक मेडिकल कंडीशन है। जब हम किसी विशेष चीज के संपर्क में आते हैं अथवा किसी माध्यम से वह हमारे शरीर में प्रवेश करती है, तब एलर्जी होती है। शरीर की रक्षा के लिए इम्यून तंत्र एंटीबॉडीज उत्पन्न करता है। एंटीबॉडीज शरीर के एलर्जी सेल्स को ट्रिगर करते हैं कि वे रक्त में रसायनों को रिलीज करें। इन रसायनों में से एक है हिस्टामिन। यह एलर्जिक रिएक्शन के लक्षण उत्पन्न करता है।
विज्ञापन


एलर्जी से  प्रभावित होने वाले अंगों में त्वचा (80-90 फीसदी), श्वसन प्रक्रिया (70 फीसदी), गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (30-45 फीसदी), दिल और वास्कुलर (10-45 फीसदी) और तंत्रिका तंत्र (10-15 फीसदी) शामिल हैं। एलर्जी एक आनुवंशिक बीमारी भी है। कुछ दुर्लभ मामलों में एलर्जी एक गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया को जन्म देती है, जिसे एनाफिलेकि्सस या एनाफिलेकि्टक शॉक कहा जाता है, जो जीवन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


इसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है और एलर्जिक पदार्थों के संपर्क में आने से यह कुछ ही मिनटों में विकसित होने लग जाता है।एनाफिलेकि्टक एक आपात स्थिति है, जिसमें तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। इसके मुख्य लक्षणों में गले और मुंह में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, विभ्रािन्त, त्वचा नीला पड़ना, चेतना खोना या बेहोश होना शामिल है। एनाफिलेकि्टक के लक्षण आमतौर पर 5 से 30 मिनट के भीतर दिखाई देने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed