फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Headache Yoga three Effective Yoga Asanas to Treat Migraine

Yoga Tips: सिरदर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो करें ये तीन योगासन, जल्द मिलेगा आराम

Thu, 02 Nov 2023 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Nov 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
Headache Yoga three Effective Yoga Asanas to Treat Migraine
सिरदर्द के लिए योगा - फोटो : istock

सिर दर्द एक आम समस्या है, जिससे छुटाकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के उपचार करते हैं। घरेलू नुक्खों से लेकर दवाईयां तक खाते हैं। सिरदर्द की समस्या जिन्हें अधिक रहती हैं, उनके लिए आए दिन दवा खाना सामान्य हो जाता है। हालांकि सिर दर्द में अधिक दवाईयों का इस्तेमाल भी नुकसान दायक हो सकता है। ऐसे में हमें सिरदर्द की समस्या जड़ से खत्म करने की जरूरत है। अगर आप भी सिरदर्द की समस्या से पीड़ित हैं तो दवा खाने के बजाए नियमित योग करें, इससे सिरदर्द से निपटने में मदद मिल सकती है। योग हर तरह के रोग से छुटाकारा दिलाने का एक कारगर उपाय है। योग से कई तरह की बिमारी आपके शरीर से दूर रहती हैं। जिन्हें सिर दर्द की समस्या रहती हैं, उन्हें भी नियमित योग करना चाहिए। आज हम आपको सिरदर्द से निपटने के तीन प्रभावी योगासन बताएंगे। चलिए जानते हैं सिरदर्द से छुटकारा दिलाने वाले तीन योगासन।

विज्ञापन


पदंगुष्ठासन


इस योगासन को करने के लिए अपने दोनों पैरों के बीच दूरी बना कर खड़े हो जाइए। फिर धीरे-धीरे कमर के बल नीचे की ओर झुकें। अब दोनों पैरों के अंगूठे को अपने हाथ से पकड़े। आप अपने घुटने को नीचे जाने भर तक मोड़ सकते हैं। इस पोज में कुछ देर खड़े रहें। ये आसन आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन


सेतु बंधासन

इस आसन को ब्रिज पोज भी कहते हैं। इसमें शरीर स्ट्रेच होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। फिर अपने पैरों के घुटने को इस तरह मोड़ें कि पैर फर्श को टच कर रहे हों। अब अपने हाथों की मदद से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। पीठ और जांघों को फर्श से आसमान में उठाते हुए गहरी सांस लें और छोड़ें। इस पोजीशन में कुछ देर रहें फिर धीरे धीरे अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं। ये आसन भी सिरदर्द से आराम दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Headache Yoga three Effective Yoga Asanas to Treat Migraine
बालासन - फोटो : istock

बालासन  

बालासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों घुटनों के बल बैठ जाएं। अब जाघों को स्ट्रेच करें। फिर शरीर के निचले हिस्से को अपने पैरों पर टिकाएं। अब अपने पूरे शरीर को घुटनों से टच करते हुए सिर जमीन तक पहुंचाएं। जब आपका सिर जमीन छूने लगे तो अपने हाथों को पैरों की ओर फैलाएं और इस स्थिति में कुछ देर के लिए रुकें। फिर धीरे धीरे पहने वाली स्थिति में आएं। इस आसन ने शरीर शांत होता है और चिंता व तनाव को कम करने के लिए सबसे प्रभावी आसन है। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और सिर दर्द से राहत मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed