{"_id":"5a4b695d4f1c1b5c248b5da3","slug":"cure-of-acidity-and-gas-problems-through-agnisar-kriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निसार क्रिया: अब नहीं होंगे गैस की समस्या से परेशान","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
अग्निसार क्रिया: अब नहीं होंगे गैस की समस्या से परेशान
डॉ. शैलेन्द्र शेखर
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को चलाने वाली सभी 13 अग्नियों को इस क्रिया से बल मिलता है। यह क्रिया षटकर्म का एक अंग है। जिन्हें गैस या वायुजनित रोग हैं, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। पूरी सांस भरें और अच्छी तरह से सांस बाहर निकालने के बाद पेट को अंदर की तरफ खींचे और फिर बाहर की ओर ढीला छोड़ें।
विज्ञापन
जब पेट को आगे-पीछे करते हुए मांसपेशियां दुखने लगें और सांस रोकना मुश्किल हो जाए, तब पेट को ढीला छोड़ दें और सांस भरकर आराम से सीधे खड़े हो जाएं। थोड़े विश्राम के बाद इस क्रिया को फिर से दुहराएं। शुरुआत में इसे लगभग 10 बार करें। पेप्टिक अल्सर, कोलाइटिस, हर्निया, पेट के ऑपरेशन, मासिक धर्म, गर्भावस्था आदि की स्थिति में इसका अभ्यास न करें।
विज्ञापन