फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुर्वेदिक भोजन संस्कृति: खाना खाते समय इन बातों का जरूर रखना चाहिए ध्यान

Tue, 10 Jul 2018 12:54 PM IST
डॉ. विनोद वर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ
डॉ. विनोद वर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ Updated Tue, 10 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic food culture Take care of these things while eating food
food table

आयुर्वेदिक भोजन संस्कृति के कुछ सिद्धांत हैं। मसलन, भोजन सुंदर तरीके से परोसा जाए, जिससे भोजन करने का सौहार्दपूर्ण एवं सुखद वातावरण बने। मानसिक तनाव या भावनात्मक अवरोध की अवस्था में कभी भोजन ग्रहण न करें। भोजन आरंभ करने से पूर्व अपना चित्त भोजन की ओर लगाएं। पहले भोजन की ओर देखें और यह आकांक्षा करें कि भोजन के पंचतत्व आपको संतुलन, शक्ति और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।

Ayurvedic food culture Take care of these things while eating food
डेमो - फोटो : डेमो
भोजन न तो जल्दबाजी से करें, न मंद गति से। जब निवाला मुंह में हो, उस समय बातचीत न करें। भोजन के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। खाने के साथ उत्तम प्रकार का पेय ही थोड़ी मात्रा में लेना चाहिए। भोजन के साथ जूस या दूध नहीं लेना चाहिए।
Ayurvedic food culture Take care of these things while eating food
lunch - फोटो : JERICHO SAN MIGUEL
सामान्य रूप से भोजन तरीवाला होना चाहिए। पहले खाया भोजन पच जाने के पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए। जब पहले का खाया हुआ भोजन पाचन-क्रिया में हो तो ऊपर से और कुछ खाना, विषाक्त भोजन लेने जैसा है। आयुर्वेद के अनुसार, उतना ही भोजन करना चाहिए जिससे पेट दो-तिहाई भरे। खाना खाने के तुरंत बाद स्नान या व्यायाम न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed